भूकंप के झटकों से कांपा भारत का ये पड़ोसी देश, महज कुछ घंटों के अंतराल पर दो बार डोली धरती

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Terrible earthquake: भारत का पड़ोसी देश नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी. यहां महज कुछ घंटों के अंतराल पर ही दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद वहां के लोग दहशत में आ गए. इस दौरान वो अपने अपने घरों से बाहर निकलकर इधर उधर भागने लगे. गनीमत रही कि इस भूकंप के वजह से अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

दो बार हल्की तीव्रता का भूकंप

जानकारी के मुताबिक, नेपाल में शनिवार सुबह ही अलग-अलग क्षेत्रों में दो बार हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के मुताबिक, काठमांडू से करीब 300 किलोमीटर दूर बागलुंग जिले में सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई.

रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

नेपाल में 4.1 तीव्रता के आए भूकंप का केंद्र जिले का खुखानी इलाका बताया जा रहा है. इससे पहले इसने बताया कि तड़के 3.14 बजे बागलुंग से करीब 40 किलोमीटर दूर म्याग्दी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. केंद्र ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई इसका केंद्र म्याग्दी जिले का मुरी इलाका था.

इसे भी पढें:-सीरिया की नयी सरकार के लड़ाकों ने कई गांवो पर किया हमला, असद के समर्थकों ने भी की जवाबी कार्रवाई; 200 लोगों की मौत

Latest News

LPG Cylinder Price Today 16 July 2026: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, क्या जल्द बढ़ेंगे रेट? जानिए अपने शहर का भाव

16 जुलाई 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भविष्य में गैस महंगी होने की आशंका जताई जा रही है. जानिए आपके शहर में आज क्या है LPG का रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version