नेवाडा-कैलिफोर्निया बॉर्डर के पास जंगल की आग का विकराल रूप, 6 जख्मी, 42 हजार लोग घर छोड़ने पर मजबूर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Nevada California Border Forest Fire: अमेरिका के नेवाडा-कैलिफोर्निया बॉर्डर के पास लगी जंगल की आग ने गंभीर रूप ले लिया है, जो उत्तर-पश्चिमी नेवाडा के रेनो शहर की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस दौरान करीब 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि 42 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है. बता दें कि ये आग शनिवार को शुरू हुई थी और रविवार तक तेजी से फैलती गई. वहीं, अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग अब तक 13 हजार एकड़ यानी करीब 53 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी है. फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है.
अधिकारियों के मुताबिक, आग की चपेट में आने से घायल हुए 6 लोगों में 3 आम नागरिक और 3 आपातकालीन सेवाकर्मी शामिल हैं. इसके अलावा, अन्य कई इमारतों और दूसरे ढांचों के नष्ट होने की भी पुष्टि हुई है. इस समय हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 45 हजार लोग ऐसे इलाकों में रह रहे हैं, जहां कभी भी उन्हें घर खाली करने का आदेश दिया जा सकता है. आग के कारण वाशो काउंटी में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई. रविवार को करीब 10 हजार बिजली उपभोक्ता बिना बिजली के थे.

तेज हवाओं ने मुश्किल किया काम 

ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि आग का व्यवहार बेहद खतरनाक और सामान्य से अलग है. वहीं इलाके में तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण सूखी घास और आसानी से जलने वाली वनस्पतियों में आग तेजी से फैल रही है. इस दौरान स्थिति को देखते हुए नेवाडा के गवर्नर जो लोम्बार्डो ने शनिवार रात वाशो काउंटी में आपातकाल घोषित कर दिया. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और आग से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें.
गवर्नर ने भी लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्थिति लगातार बदल रही है. उन्होंने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की कि वे लगातार अधिकारियों से मिलने वाली नई जानकारी पर नजर रखें.

कैलिफोर्निया में भड़की थी आग

Latest News

PM Modi: ‘लोकतंत्र की जननी है भारत’, ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी

PM Modi: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि...

More Articles Like This

Exit mobile version