New Virus In China: कोरोना के बाद चीन में मिला एक और वायरस, सीधे दिमाग को कर रहा खराब

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Virus In China:चीन में कोरोना के बाद अब एक नया नया वायरस मिला है, जिससे वेटलैंड वायरस (WELV) नाम दिया गया है. यह वायरस टिक के काटने से मनुष्य में फैलाता है, जो गंभीर बीमारी की कारण बन सकता है. इस वायरस को सबसे पहली बार 2019 में चीन के इनर मंगोलिया में पाया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में चीन के जिनझोउ शहर में 61 वर्षीय व्यक्ति अचानक बीमार पड़ गया.

बता दें कि पांच दिन पहले उसे एक टिक ने काटा था. वहीं, जांच में पता चला कि वह ऑर्थोनेरोवायरस से संक्रमित था. यह वायरस दिमाग पर भी असर डालता है. इसके अलावा टिक काटने वाले अन्य रोगियों की भी निगरानी की गई. बताया गया कि वेटलैंड वायरस नैरोविरिडे परिवार में ऑर्थोनेरोवायरस जीनस का सदस्य है और यह टिक-जनित हजारा ऑर्थोनेरोवायरस जीनोग्रुप का बेहद करीबी है.

रोगियों में दिखते हैं ये लक्षण

बता दें कि यह वायरस बुखार से संबंधित है, जो चीन में करीब 17 मरीजों में पाया गया है. इन रोगियों में बुखार, चक्कर आना, सिरदर्द, अस्वस्थता, गठिया और पीठ दर्द जैसे लक्षण देखने को मिले. वहीं, एक रोगी में न्यूरोलॉजिक लक्षण भी थे.

बेहद खतरनाक हो सकता वायरल

ऐसे में शोधकर्ताओं ने क्षेत्र के वन रेंजरों के ब्‍लड सैंपल का भी विश्लेषण किया. इस दौरान करीब 640 लोगों में से केवल 12 में वेटलैंड वायरस के प्रति एंटीबॉडी मिली. जबकि एक मरीज कोमा में भी चला गया. फिलहाल सभी रोगी इलाज के बाद ठीक हो चुके है. लेकिन कहा जा रहाहै कि कुछ मामलो में ये वायरस काफी खतरानाक साबित हो सकते है.

यह भी पढ़ें:-खत्म हुआ जापान की रॉयल फैमिली के 40 साल का इंतजार, बालिग हुए प्रिंस हिसाहितो, जानिए क्या है इसके मायने

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version