न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने PM मोदी से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Zealand PM Talk With PM Modi: प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती को मजबूत करने की इच्छा जाहिर की है.

बता दें कि प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन के दुबारा निर्वाचित होने के बाद पीएम मोदी ने फोन कर उन्हें बधाई दी. इस दौरान  दोनों नेताओं ने व्यापार एवं आर्थिक सहयोग, पशुपालन, शिक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की सहमित पर चर्चा की. पीएमओ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं तथा उन्होंने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई.

इन मुद्दोें पर हुई चर्चा

पीएमओ द्वारा बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने व्यापार एवं आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.’’ इस दौरान पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के हितों की देखभाल के लिए लुक्सन को धन्यवाद दिया, जिस पर उन्होंने भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासों का आश्वासन दिया.

पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद

इस बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन को उनके फोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं.हमने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच संबंधों पर आधारित हैं. न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए उनके प्रयासों की सराहना करता हूं.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version