वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी कराने वाले को मिलेगें 5 करोड़ डॉलर का इनाम, अमेरिका का ऐलान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nicolas Maduro Reward US: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है. इसकी जानकारी गुरुवार को अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने दी. उन्‍होंने बताया कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति की गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले को 5 करोड़ डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है.

वहीं, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मादुरो पर दुनिया के सबसे बड़े ड्रग तस्करों में शामिल ट्रेन डी अरागुआ और सिनालोआ कार्टेल जैसे अपराधी समूहों के साथ सहयोग करने का आरोप लगाया गया है.

मादुरो पर लगे ये आरोप

बॉन्डी ने मादुरो पर इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि ‘राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में मादुरो न्याय से नहीं बच पाएंगे और उन्हें उनके घृणित अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा.’ बता दें कि साल 2020 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान मादुरो पर मैनहट्टन संघीय अदालत में उनके कई करीबी सहयोगियों के साथ मादक पदार्थों के आतंकवाद और कोकीन आयात करने की साजिश के संघीय आरोपों में अभियोग लगाया गया था. हालांकि उस वक्‍त उनकी गिरफ्तारी के लिए 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा गया था, जिसे बाद में बाइडन प्रशासन ने बढ़ाकर 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर कर दिया.

मादुरो के निर्वाचन का विरोध

बता दें कि अमेरिका के भारी भरकम इनाम और अमेरिका, यूरोपीय संघ और कई लैटिन अमेरिकी सरकारों के विरोध के बावजूद मादुरो ने वेनेजुएला में अपनी स्थिति मजबूत रखी हुई है. हालांकि उनके विरोधी उनपर गलत तरीके से सत्‍ता पर कब्‍जा करने और 2024 में उनके फिर से चुने जाने को दिखावा करार दिया था. बता दें कि अमेरिका, यूरोपीय संघ और कई लैटिन अमेरिकी देशों ने चुनाव में मादुरो के प्रतिद्वंद्वी को वेनेजुएला के निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है.

वामपंथी नेता से 70 लाख टन कोकीन का कनेक्‍शन

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने कहा कि न्याय विभाग ने मादुरो से जुड़ी 70 करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है, जिसमें दो निजी जेट भी शामिल हैं. उन्होंने ये भी बताया कि जब्त किए गए 70 लाख टन कोकीन का पता सीधे वामपंथी नेता से लगाया गया है. हालांकि अभी तक मादुरो के कार्यालय की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इसे भी पढें:-भारत पर टैरिफ से भड़के चीन ने बिना नाम लिए ही अमेरिका को सुनाई खरी-खोटी, कहा- तुम एक इंच दोगे, वो एक मील ले…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version