नाइजीरिया में महिलाओं, बच्चों समेत 300 से ज्यादा लोगों का अपहरण, इस्लामी चरमपंथियों की करतूत से दहशत

New Delhi: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक बड़ा हमला हुआ है. उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के न्गोशे शहर में इस्लामी चरमपंथियों ने शुक्रवार को हमला कर 300 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ग्वाजा क्षेत्र के अधिकारी बुलामा सावा के अनुसार यह हमला बोर्नो राज्य के न्गोशे कस्बे में हुआ. नाइजीरिया में सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है.

बोको हराम जैसे कई आतंकी ग्रुप सक्रिय

यहां बोको हराम, इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) जैसे कई आतंकी ग्रुप सक्रिय हैं. इनके अलावा कुछ अन्य ग्रुप भी हैं जो किडनैपिंग और फिरौती जैसे अपराधों में संलग्न हैं. हाल में पड़ोसी इलाकों के आतंकी भी इसमें शामिल हो गए हैं. बुलामा सावा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि यह हमला सेना द्वारा चलाए गए उस अभियान के संभवतः प्रतिशोध में किया गया था, जिसमें बोको हराम चरमपंथी समूह के तीन ‘कमांडर’ को मार गिराया गया था.

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

शुक्रवार के इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है. नाइजीरिया विभिन्न हथियारबंद समूहों से उत्पन्न जटिल सुरक्षा संकट से जूझ रहा है. अमेरिका ने पश्चिमी अफ्रीकी देश में असुरक्षा से निपटने के लिए सेना की मदद के उद्देश्य से अपने सैनिक भेजे हैं. एक सैन्य प्रवक्ता के अनुसार इस सप्ताह बुधवार और शुक्रवार की सुबह के बीच कोंडुगा, मार्ते, जकाना और मैनोक समुदायों में भी अलग-अलग हमले हुए.

हमलों को विफल करने में सफल

प्रवक्ता उबा सानी ने कहा कि सेना कोंडुगा, मार्ते, जकाना और मैनोक समुदायों पर हुए हमलों को विफल करने में सफल रही, लेकिन ”कई बहादुर सैनिकों ने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान की कुर्बानी दे दी” जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे. उन्होंने हताहत हुए सैनिकों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

सबसे खतरनाक आतंकी संगठन

बोको हराम एक इस्लामी आतंकी संगठन है जो मुख्य रूप से नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सक्रिय है. इसका पूरा नाम जमात अहल अल-सुन्ना लिद-दावाह वल-जिहाद (JAS) है, जिसका मतलब है “पैगंबर की शिक्षाओं के प्रचार और जिहाद के लिए समर्पित लोग.” यह अफ्रीका के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में से एक है.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका में रोजी-रोटी पर संकट, 92,000 नौकरियां खत्म, रोजगार में गिरावट, बढ़ी बेरोजगारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version