‘कोई भी ताकत नॉर्थ कोरिया-रूस की एकता को नहीं तोड़ सकती!’ नए साल से पहले किम का पुतिन को बड़ा संदेश

New Delhi: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने नए साल से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बधाई संदेश भेजते हुए दोनों देशों के संबंधों को कीमती साझा धरोहर करार दिया है. किम ने कहा कि अब कोई भी ताकत दोनों देशों की जनता के बीच एकता को तोड़ नहीं सकती, क्योंकि यह गठबंधन समय की न्यायपूर्ण  आकांक्षाओं और इतिहास को सही दिशा देने के संकल्प पर आधारित है.

मौजूदा वर्ष दोनों देशों के लिए अर्थपूर्ण रहा

बता दें कि इससे पहले 18 दिसंबर को पुतिन ने किम जोंग-उन को नया साल मुबारकबाद का संदेश भेजा था. उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार किम ने कहा कि मौजूदा वर्ष दोनों देशों के लिए अर्थपूर्ण रहा, जिसमें परस्पर सहयोग और समर्थन के जरिए गठबंधन की नई इबारत लिखी गई. किम जोंग-उन ने अपने संदेश में कहा कि आज का डीपीआरके-रूस गठबंधन ऐसा अमूल्य साझा संपत्ति है, जिसे न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक संजोकर रखा जाएगा.

खून, जीवन और मृत्यु साझा करने वाला सच्चा गठबंधन

उन्होंने रूस के साथ रिश्तों को खून, जीवन और मृत्यु साझा करने वाला सच्चा गठबंधन बताया. यह बयान सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध से जुड़ा माना जा रहा है क्योंकि किम ने रूस के समर्थन में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती का भी अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र किया. अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार उत्तर कोरिया अब तक करीब 15,000 सैनिक रूस की मदद के लिए भेज चुका है.

उत्तर कोरियाई सैनिकों की खुलकर प्रशंसा

25 दिसंबर को पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों की भूमिका को वीरता बताते हुए उनकी खुलकर प्रशंसा की थी. जून 2024 में प्योंगयांग में हुए शिखर सम्मेलन के दौरान किम और पुतिन ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक सहयोग तेजी से बढ़ा है. पश्चिमी देशों के लिए यह गठबंधन गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. राम के विरोध के कारण ही आज सड़क पर है कांग्रेस: डॉ. दिनेश शर्मा

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version