प्योंगयांग में दक्षिण कोरियाई ड्रोन के अवशेष मिलने पर भड़का उत्तर कोरिया, दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea: उत्‍तर कोरिया एक बार फिर से दक्षिण कोरिया से भिड़ने की तैयारी कर रहा है. उत्‍तर कोरियाई सरकार किम जोंग उन का दावा है कि उसे अपनी राजधानी प्योंगयांग में एक तलाश अभियान के दौरान एक दक्षिण कोरियाई ड्रोन के अवशेष मिले हैं, जिससे यह साबित होता है कि अक्‍टूबर के शुरुआत में शहर के हवाई क्षेत्र में ड्रोन की कथित घुसपैठ के पीछे दक्षिण कोरिया की सेना का हाथ था.

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने इसकी कुछ तस्‍वीरें भी जारी की है, जिसमें एक चौड़े, वी-आकार के पंख वाला क्षतिग्रस्त विमान दिख रहा है. उन्‍होंने बताया कि उत्तर कोरिया की सेना और सरकारी सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त जांच से यह पता चला है कि 13 अक्टूबर को मिला ड्रोन वैसा ही है, जैसा ड्रोन अक्टूबर की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई सैन्य परेड में दिखा था.

विरोध करने वाले पर्चे गिराए

नार्थ कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर यह आरोप लगाया है कि उसने इस महीने तीन बार रात के समय प्योंगयांग के हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर उत्तर कोरिया का विरोध करने वाले पर्चे गिराए. साथ ही तानाशाह किम जोंग ने धमकी भी दी है कि यदि दोबारा ऐसा हुआ तो वह बलपूर्वक जवाब देगा.

किया जाएगा जवाबी हमला

मंत्रालय का कहना है कि यदि दक्षिण कोरिया इस बात से इंकार करता है कि विमान का इस्तेमाल पर्चे गिराने के लिए किया गया था तो उसे यह स्‍वीकार करना होगा कि उसकी आर्मी ने उत्तर कोरिया के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की है. उत्‍तर कोरिया ने ये भी कहा है कि यदि  दक्षिण कोरिया की सेना द्वारा अपनी क्षेत्रीय जमीन, हवाई क्षेत्र और जल क्षेत्र का एक और उल्लंघन किए जाने की पुष्टि करता है, तो इसे ‘‘युद्ध की घोषणा’’ माना जाएगा और तत्काल जवाबी हमला किया जाएगा. फिल्‍हाल, दक्षिण कोरिया की सेना ने ड्रोन संबंधी उत्तर कोरिया की रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इसे भी पढें:-यूक्रेन नहीं… NATO और अमेरिका लड़ रहे जंग; BRICS समिट से पहले पुतिन का बड़ा बयान

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, मीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 22 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version