North Macedonia के नाइट क्लब में म्यूजिक शो के वक्त बड़ा हादसा, आग के चपेट में आने से 51 की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Macedonia: नॉर्थ मैसेडोनिया में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. नॉर्थ मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित कोकानी शहर में स्थित पल्स नाइट क्लब में भीषण आग लग गई, जिससे 51 लोगों की मौत हुई है. जबकि 100 से अधिक घायल भी हुए है. कोकानी में हुए इस हादसे की जानकारी नॉर्थ मैसेडोनिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ने गृह मंत्रालय के हवाले से दी है.

म्यूजिक शो के दौरान लगी आग

रिपोर्ट के मुताबिक, यह आग सुबह के समय 2 बजे लगी. इस दौरान नाइट क्लब में नॉर्थ मैसेडोनिया की चर्चित हिप-हॉप जोड़ी ADN का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए करीब 1500 लोग पहुंचे थे.

बताया जा रहा है कि कोकानी में लगे इस आग पर कई घंटों तक काबू नहीं पाया जा सका था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है.

स्टेज से निकली चिंगारी से लगी आग

इस घटना को लेकर शुरुआती जांच में पता चला कि शो के दौरान इस्तेमाल किए गए पायरोटेक्निक (एक तरह की आतिशबाजी) की वजह से यह आग लगी. इसका एक वीडियों भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज से निकली चिंगारी के कारण छत पर आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते यह तेजी से पूरे क्लब में फैल गई. फिलहाल, अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढें:-पाकिस्तान ने 110 तो ईरान ने 564 अफगानी प्रवासी परिवारों को किया डिपोर्ट; मानवाधिकार संगठनों ने की ये अपील

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version