भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मची खलबली, असीम मुनीर के बाद अब बिलावल भुट्टो के परिवार ने भी छोड़ा देश

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच तनातनी बढ़ी हुई है. इस दौरान भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ कई सख्‍त एक्‍शन लिया है, जिसमें सिंधु जल संधि समझौते को सस्पेंड करने के साथ ही पाकिस्तान के लोगों को वापस भेजने को भी कहा गया है, जिसके बाद से पड़ोसी देश में खलबली मची हुई है और लोग खौफ के साए में जी रहे हैं.

पाकिस्‍तान के हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग देश छोड़कर भागने लगे हैं. दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर के परिवार ने देश छोड़ा था और ऐसी खबर सामने आ रही है कि पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो का परिवार पाकिस्तान छोड़ कनाडा भाग गया है.

बिलावल भुट्टो ने दी धमकी

दरअसल, सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद बौखलाए बिलावल भुट्टो ने धमकी दी थी कि यदि पाकिस्तान का पानी रोका गया तो खून की नदियां बहेंगी. हालांकि इस धमकी के एक दिन बाद ही उनके परिवार के सदस्य बख्तावर भुट्टो और असिफा भुट्टो पाकिस्तान छोड़कर कनाडा चले गए.

इसे भी पढें:-आखिर आजकल क्यों आ रहे इतने भूकंप? अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, वैश्विक सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version