‘आतंकी पालने वाले हम पर उंगली न उठाएं’, कराची में टेररिस्ट अटैक के आरोप पर भारत ने पाकिस्तान को दिया जवाब

New Delhi: कराची में हुए आंतकी हमले के बाद पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने जवाब दिया है. इस पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं. भारत इन्हें सिरे से खारिज करता है. उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय पाकिस्तान को अपने देश में मौजूद आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही, उसे आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का हिस्सा बनाने की आदत भी छोड़नी चाहिए.

पाकिस्तान रेंजर्स कैंप पर आतंकवादी हमला

शनिवार देर रात कराची में पाकिस्तान रेंजर्स कैंप पर एक आतंकवादी हमला हुआ. पाकिस्तान ने इसका आरोप भारत पर लगाया था. 27 जून 2026 को पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) कैंप पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था. पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार से जुड़े आतंकियों पर बताई है. पाकिस्तान ने इसमें भारत के लिंक होने की बात कही थी.

मुख्य गेट पर जोरदार धमाका

हमलावरों ने सबसे पहले कैंप के मुख्य गेट पर जोरदार धमाका किया और फिर अंदर घुसने की कोशिश की. लेकिन वहां तैनात पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने आतंकियों को कैंप में घुसने नहीं दिया. पाकिस्तान की तरफ से जो जानकारी दी है कि मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए है. जबकि एक घायल आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आतंकी अफगान नागरिक है.

रेंजर्स के तीन जवानों की मौत

इस हमले में पाकिस्तान रेंजर्स के तीन जवानों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य सैनिक घायल हुए हैं. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और बाकी आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें. Rahul Gandhi Missing Poster: ‘पब या बीच पर तलाश’… दिल्ली में लगे राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ पोस्टर, बीजेपी ने बताया ‘लीडर ऑफ पर्यटन’

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version