पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दूध पीने से एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत, रिश्तेदारों ने लगाया ये आरोप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक ही परिवार के 13 लोगों को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में यह घटना घटी. मृतक लोगों की पहचान गुल बेग ब्रोही, उनकी पत्नी, पांच बेटे, तीन बेटियां और तीन अन्य रिश्तेदारों के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इस साजिश को अंजाम किसी जमीन विवाद के चलते दिया गया है.

क्‍या है मामला

पुलिस ने बताया कि कुछ करीबी रिश्तेदारों ने आशंका जताई थी कि पीड़ित परिवार को जहर देकर मारा गया होगा, क्योंकि परिवार के मुखिया का कुछ लोगों के साथ ज़मीन का विवाद था. ऐसे में पुलिस के द्वारा की गई जांच में यह सच निकला. उन्‍होंने बताया कि सक्कूर स्थित रासायनिक प्रयोगशाला द्वारा की गयी जांच में चता चला कि जिस दिन परिवार के सदस्यों की मौत हुई, उस दिन उन्होंने जो दूध पिया था, उसमें जहरीला पदार्थ था. रिपोर्ट में भी मृतकों के शरीर में जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि की गई.

जांच में जुटी पुलिस

खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. समीउल्लाह सूमरो ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. सावधानी से मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्‍द ही घटना के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा.

पाकिस्तान में छत ढहने से 5 लोगों की मौत

वहीं, इसके अलावा, पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में आंधी-तूफान के चलते शुक्रवार देर रात एक मकान की छत ढहने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. जिसपर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के.पी.के अली अमीन ने घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को नकद मुआवजा देने की घोषणा की.

इसे भी पढें:-एमपॉक्स की नई वैक्सीन को WHO ने दिखाई हरी झंडी, अफ्रीका में सबसे पहले शुरू होगा टीकाकरण

Latest News

फिलिपींस में हादसाः ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

Philippines Plane Crash: फिलीपींस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां राजधानी मनीला के दक्षिण में एक एयर बेस...

More Articles Like This

Exit mobile version