Pakistan में मौसम ने मचाया मौत का तांडव, 86 की मौत, 151 घायल

Must Read

Pakistan News: एक बार फिर से पाकिस्तान (Pakistan) भीषण बारिश और बाढ़ की चपेट में आ गया है. एनडीएमए के अनुसार, 25 जून के बाद से हो रही मानसूनी वर्षा में करीब 86 लोग मारे गए हैं. साथ ही 151 अन्य घायल हुए हैं. अपनी रिपोर्ट में एनडीएमए ने कहा, पिछले 24 घंटों में पूरे पाकिस्तान (Pakistan) में भीषण वर्षा के चलते 6 लोगों की जान चली गई है और 9 अन्य घायल हो हुए है.

ये भी पढ़े:- Andhra Pradesh: बारातियों से भरी बस नहर में गिरी, सात लोगों की मौत, कई घायल

एनडीएमए के अनुसार, मानसूनी बारिश में मारे गए लोगों में 16 महिलाएं व 37 बच्चें शामिल हैं. एनआईए के अनुसार, देशभर में मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है. भारी बारिश के जद में आने से करीब 97 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पंजाब में मूसलाधार बारिश से 52 लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट की माने तो, खैबर पख्तूनख्वा में करीब 20 लोगों की मौत हुई है और बलूचिस्तान में 6 लोग मारे गए है.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This