Gangotri Highway: गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे 3 यात्रियों के वाहन, 4 की मौत, कई घायल

Must Read

उत्तराखंडः आज भी उत्तराखंड में मौसम खराब है. सोमवार की देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे. इसी दौरान अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया. तीन वाहन मलबे में दब गए. इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि सभी यात्री मध्य प्रदेश के थे. वहीं, अब तक 7 घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

आपदा स्वयं सेवी राजेश रावत ने देर रात अकेले ही घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू किया. वहीं, मंगलवार सुबह हाईवे खुलने पर एसडीआरएफ की टीम पर भी घटना स्थल पर पहुंची. बीआरओ के अधिकारी मेजर वीएस वीनू ने बताया कि भटवाड़ी से गंगनानी के बीच 20 किमी के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ था, जिसे पूरी रात तेज बारिश के बीच काफी प्रयास के बाद खोला गया.

भटवाड़ी एसडीएम चत्तर सिंह चौहान ने बताया कि घटना में एक टेम्पो ट्रैवलर, एक टवेरा और एक स्विफ्ट डिजायर मलबे में दबे हैं. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. 7 घायलों में दो गंभीर हैं और पांच सामान्य हैं.

एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है. कोशिश है कि जल्द ही वाहनों के मलबे से निकाला जा सके. हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे है. बारिश की वजह से बीच-बीच में रेस्क्यू रोकना पड़ रहा है. मालूम हो कि, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी लगातार बारिश के चलते यमुना नदी सहित सहायक नदी और नाले उफना रहे हैं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This