इमरान खान से मिलने पहुंची उनकी बहनों को पुलिस ने पीटा, सडक पर घसीटा, जेल के बाहर जमकर हंगामा

Islamabad: पाकिस्तान में रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर मंगलवार को पूरे दिन भारी हंगामा हुआ. पूर्व PM इमरान खान पिछले दो हफ्तों से एकांत कारावास में हैं. उनसे उनकी बहनों अलीमा खान, नूरीन नियाज़ी और उज़मा खान की मुलाकात नहीं कराने दी गई. भाई से मिलने के लिए सुबह से शाम तक इंतज़ार करती रहीं लेकिन उन्हें कानूनी हक के बावजूद मुलाकात का मौका नहीं दिया गया.

अलीमा खान पर अचानक फेंका गया अंडा

वहीं हालात तब और बिगड़ गए जब जेल परिसर के बाहर खड़ी अलीमा खान पर अचानक अंडा फेंका गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखता है कि अंडा अलीमा खान की ठोड़ी पर लगता है और कपड़ों पर गिर जाता है. हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए अलीमा बीबी को शांत रहने की सलाह दे डाली. पुलिस ने कहा कि कोई बात नहीं, जाने दो.

वह बोल रही है कि किसने किया ये..?

वीडियो में एक महिला को चिल्लाते सुना गया वह बोल रही है कि किसने किया ये..? हालांकि पुलिस ने इस घटना के बाद दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि उन्होंने पत्रकारों के सवाल न लेने पर गुस्से में अंडा फेंका था. अंडा फेंके जाने की घटना के तुरंत बाद जेल के बाहर तनाव और बढ़ गया. पंजाब पुलिस ने वहां मौजूद PTI समर्थकों और महिलाओं पर कार्रवाई शुरू कर दी.

भीड़ को हटाने के लिए जेल गेट के बाहर पानी-रोशनी बंद

नूरीन नियाज़ी को सड़क पर घसीटा गया, उनके हाथ में चोट आई. अलीमा खान, नूरीन नियाज़ी और उज़मा खान को KP मंत्री मीना खान अफरीदी और MNA शाहिद खट्टक सहित कई PTI कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया गया. भीड़ को डराने और हटाने के लिए जेल गेट के बाहर पानी और रोशनी बंद कर दी गई. कम से कम 10 महिलाओं और कई पुरुषों को बिना कारण गिरफ्तार किया गया. PTI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले को राजनीतिक प्रतिशोध, महिलाओं पर अत्याचार और मानवाधिकार उल्लंघन बताया.

अलीमा खान पर अंडा फेंकने वाली क्लिप को लेकर भी गुस्सा

सोशल मीडिया पर अलीमा खान पर अंडा फेंकने वाली क्लिप को लेकर भी गुस्सा जाहिर करते हुए लोगों ने कहा कि राजनीतिक मतभेद का मतलब अभद्रता नहीं होता. दूसरी ओर कुछ PTI समर्थकों ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब इमरान खान और उनके परिवार को डराने-धमकाने की साज़िश है. अदियाला जेल के बाहर महिलाओं के साथ हुई हिंसा, अंडा फेंकने की घटना और गैरकानूनी गिरफ्तारियों ने पाकिस्तान की लोकतांत्रिक व मानवाधिकार स्थिति और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें. भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेश के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, जब्त की तीन नौकाएं, 79 गिरफ्तार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version