अफगानिस्तान-पाकिस्तान के जंग में कूदेगा अमेरिका, शहबाज और मुनीर को लेकर कही ये बात

Must Read

Pakistan Afghanistan Conflict : अफगान और पाक के बीच वर्तमान में चल रहे संघर्ष को लेकरर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में दखल देंगे. इसके साथ ही पाकिस्‍तान के साथ अपने मजबूत रिश्‍ते का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान इस समय शानदार काम कर रहा है. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने इस्लामाबाद के नेताओं की तारीफ भी की और कहा कि वह इस मुद्दे में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

अमेरिकी मीडिया से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से दोनों देशों के बीच जारी तनाव में दखल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं दखल करूंगा. लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं. उनके पास एक अच्छा प्रधानमंत्री, एक महान जनरल और एक अच्छे नेता हैं और इन दोनों नेताओं का मैं बहुत सम्‍मान करता हूं. ऐसे में उनसे यह भ्‍भी पूछा गया कि क्या इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के बाद उनसे दखल की मांग की है, तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय अपने दोस्ताना रिश्तों का जिक्र किया.

अमेरिका ने पाकिस्तान का किया समर्थन

बता दें कि अमेरिका के इस बयान के बाद विदेश विभाग ने भी इस्लामाबाद के प्रति समर्थन जताया है. इसके साथ ही राजनीतिक मामलों की उप विदेश सचिव एलिसन एम. हूकर का कहना है कि उन्होंने हालिया संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के लिए संवेदना जताने के लिए पाकिस्तान की विदेश सचिव से बात की. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और तालिबान के हमलों के खिलाफ आत्म रक्षा करने के पाकिस्तान के अधिकार का समर्थन करते हैं.

अमेरिकी दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. उसमें कहा गया कि संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़े शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है. उनका मानना है कि कानून प्रवर्तन केंद्र, सैन्य ठिकाने और बड़े कारोबारी केंद्र आतंकी संगठनों के निशाने पर हो सकते हैं. इस दौरान दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से ऐसी जगहों पर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की है.

दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव का कारण

दरअसल दोनों देशों के बीच तनाव उस समय बढ़ा जब पाकिस्तान ने काबुल पर हवाई हमले किए. इस मामले को लेकर पाकिस्तान का कहना है कि यह हमले पूर्वी अफगानिस्तान से काम कर रहे पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए. इससे पहले अक्टूबर में हुए हमले में दर्जनों सैनिक मारे गए थे. उस समय तुर्की, कतर और सऊदी अरब ने मिलकर हालात को शांत कराया था. फिलहाल हालात को देखते हुए पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है. इस सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें :- Pakistan Afghanistan Clash: तालिबान हमलों में पाकिस्तान में कई जगहों पर लगी आग, 40 से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This