Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों पर हमला, अधिकारी सहित चार सैनिकों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्‍तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में फिर से सुरक्षा बलों पर हमला किया गया है. ताजा हुए हमले में पाक सेना के एक अधिकारी सहित चार सैनिकों की मौत हो गई. सूत्रों ने गुरुवार को इस हमले के बारे में जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शवाल क्षेत्र में घटी. इस इलाका अफगानिस्तान की सीमा के पास है.

जांच चौकी को बनाया गया निशाना

सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर फायरिंग की है. इस हमले में लेफ्टिनेंट रैंक के एक अधिकारी सहित चार सैनिकों की जान चली गई. पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) ने अभी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.

निशाने पर हैं सुरक्षा बल

जानकारी दें कि खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों पर हमले का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी अज्ञात हमलावरों के हमलों में कई सुरक्षा बल मारे गए या फिर घायल हुए हैं. हाल ही में डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान कलां में पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ था. हमले के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गए थे.

मारे गए आंतंकी

सूत्रों के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मूसाखेल जिले में एक खुफिया कार्रवाई में 4 आतंकी भी मारे गए हैं. रारा शम इलाके में एक राजमार्ग पर IED लगाने की कोशिश के दौरान ये आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकी यात्री बसों पर हमले और अन्य आतंकी गतिविधियों में संलिप्‍त थे.

ये भी पढ़ें :- FY25 में सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों ने 1.06 लाख करोड़ रुपए का Premium किया इकट्ठा

 

Latest News

कुंडली में मजबूत शनि व्यक्ति को धन, प्रॉपर्टी से कर देता है मालामाल, जानिए क्या हैं इसके संकेत

Kundli Me Majboot Shani: शनि को न्याय और कर्म फल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है. साढ़ेसाती और...

More Articles Like This

Exit mobile version