बलूचिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगा पाकिस्तान, खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर सरकार बना रही प्लान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Attack to Baluchistan: पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की ओर से आए दिन सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है. बलूच लडाकों पर पाकिस्‍तानी सेना का कोई प्रभाव ही नहीं पड़ रहा है, लेकिन बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए शाहबाज शरीफ ने तैयारी शुरू कर दी है.

दरअसल, शाहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर कुछ ऐसा प्‍लान बनाया है, जिससे कुछ ही दिनों बाद बलूचिस्तान में कहर बरसेगा. क्योंकि दोनों ही सेनाओं की ओर से लड़ाके फाइट के लिए तैयार है.

सरकार ले सकती है कई बड़े फैसले

सूत्रों के मुताबिक, बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है, जिसमें  बलूचिस्तान में सेना बढ़ाना, अत्याधुनिक हथियार भेजना और बलोच के लड़ाकों से निपटने के लिए किसी खास ऑपरेशन की शुरूआत करना आदि शामिल है.

आईजी बनाकर भेजे गए जाह अंसारी

हालांकि बलूचिस्तान में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे देखकर पाकिस्तान पुलिस सेवा से ग्रेड 22 अधिकारी मोअज्जम जाह अंसारी को आईजी बनाकर भेजा गया है. बता दें कि अंसारी फ्रंटियर कांसटेबुलरी के कमांडेंट के रूप में कार्य कर रहे थे और काफी भरोसेमंद अवसर माने जाते हैं.

राष्ट्रपति सीधे तौर पर दे रहे संदेश

वहीं, बलूचिस्तान में संकट से निपटने के मामले को लेकर नए पुलिस प्रमुख और पाकिस्तान के राष्ट्रपति की लंबी बातचीत हुई है. पुलिस प्रमुख और राष्‍ट्राति के इस मुलाकात से यह स्‍पष्‍ट होता है कि पुलिस प्रमुख का सरकार से कितने करीबी संबंध है. ऐसे में अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में बलूचिस्तान में क्या होने वाला है.

यह भी पढ़ें-IDF: ‘वेस्ट बैंक’ में इजरायली सेना को मिली बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपे 5 आतंकियों को किया ढेर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version