Pakistan: कश्मीर मुद्दे पर बेलारूसी राष्ट्रपति ने पाक को दिया झटका, कहा…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पाकिस्तान का दौरा किया है. इस दौरान उन्‍होंने पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देश के नेताओं ने आर्थिक सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई. पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए इस्लामाबाद में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको का स्वागत किया.

शहबाज शरीफ लुकाशेंको से कश्मीर मुद्दे पर भी भारत विरोधी बयान दिलाना चाहते थे लेकिन उन्होंने शरीफ को झटका देते हुए ऐसा करने से मना कर दिया. जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रपति अलेक्‍जेंडर लुकाशेंको सोमवार को पाकिस्तान के तीन दिन के दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे थे.

लुकाशेंको ने कश्‍मीर मुद्दे पर बयान देने से किया इनकार

पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने बताया है कि पीएम शहबाज शरीफ की ओर से लुकाशेंको के सामने कश्मीर मुद्दे को उठाया गया. इस पर बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बयान देने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह केवल बिजनेस की बात करने आए हैं और इस संबंध में कैसे बेलारूस के साथ पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर बने, इस पर ही अपनी बातचीत का ध्‍यान देंगे. लुकाशेंको ने कहा कि कश्मीर या किसी दूसरे राजनीतिक मुद्दे पर वह कोई बयान नहीं देंगे.

शर्मिदा हुआ पाकिस्तान

पत्रकार आरजू काजमी ने अपने यूट्यूब पर वीडियो जारी करते हुए कहा शहबाज शरीफ की मांग को खारिज करते हुए जिस तरह बेलारूस के राष्‍ट्रपति ने कश्मीर का मुद्दा उठाने से इनकार किया है, वह सीधे-सीधे पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री के लिए शर्मिंदगी का सबब बना है. काजमी ने आगे कहा कि पाकिस्‍तानी सेना और राजनेताओं को ये समझना चाहिए कि हर एक मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाना ठीक नहीं है. आप सभी से कश्मीर पर बयान जारी कराना चाहेंगे तो फिर यही होगा कि बेलारूस के राष्‍ट्रपति की तरह आपको साफ इनकार कर दिया जाएगा और फिर शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें :- अभय देओल की ‘बन टिक्कीय’ हुई ग्लोबल! भारत से पहले कैलिर्फोनिया में दिखाई जाएगी सिंगल डैड की कहानी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version