पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बडा हादसा: गहरी खाई में गिरी बस, महिलाओं और बच्चों समेत अब तक 40 यात्रियों की मौत

Islamabad: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां के शेरानी जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस भयानक हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. शेरानी जिले के उपायुक्त हज़रत वली काकर ने बताया कि यह हादसा शेरानी के धना सर इलाके में हुआ जो बलूचिस्तान के शेरानी जिले और उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले की सीमा के पास है.

पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे

दोनों जिलों की पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों खाई से बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में पहुंचाया. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद के एक बयान में कहा गया, “शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में 40 लोगों की मौत हुई है और आठ अन्य घायल हुए हैं.”

मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय पुलिस ने शिन्हुआ को बताया कि हादसे के समय बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से उत्तर-पश्चिम पेशावर जिले की ओर जा रही थी और पहाड़ी इलाके में एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गई.

यात्रियों की मौत पर दुख जताया

बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित विभागों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है.

इसे भी पढ़ें. इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में SC का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर नहीं लगाई रोक

Latest News

अमेरिका के लग्जरी क्रूज पर फैला खतरनाक ‘नोरोवायरस’, चालक दल समेत 125 लोग संक्रमित, हेल्थ एजेंसियां अलर्ट!

Washington: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की यात्रा पर निकले एक लग्जरी क्रूज जहाज में पेट...

More Articles Like This

Exit mobile version