Pakistan: हिंसक भीड़ की पिटाई में ईसाई की मौत, कुरान के अपमान का लगा आरोप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में पिछले हफ्ते एक ईसाई समुदाय के व्‍यक्ति को हिंसक भीड़ ने इतना पीट दिया कि उसकी जान चली गई. इस बात की जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि हिंसक भीड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई.

बता दें कि 25 मई को कट्टरपंथी इस्लामवादी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक उग्र भीड़ ने पंजाब के सरगोधा जिले के मुजाहिद कॉलोनी में ईसाई समुदाय के सदस्यों पर हमला कर दिया. इस हमले में दो ईसाई और करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे.

Pakistan: उग्र भीड़ ने दुकानों में लगाई आग 

पुलिस के अनुसार, टीएलपी के कार्यकर्ताओं ने नजीर मसीह उर्फ ​​लजार मसीह नामक बुजुर्ग ईसाई के घर और जूता फैक्ट्री को घेर लिया और उन पर कुरान के अपमान का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, भीड़ ने जूता फैक्ट्री, दुकानों और कुछ घरों में आग लगा दी. वहीं, एफआईआर में कहा गया कि उन्होंने मसीह को भी बेरहमी से जला दिया, हालांकि मौके पर भारी पुलिस बल के पहुंचने से मसीह और ईसाई समुदाय के 10 अन्य सदस्यों को बचा लिया गया.

इलाज करा रहे मसीह की हुई मौत

एफआईआर में कहा गया है कि जूता फैक्ट्री के बाहर कथित तौर पर पवित्र कुरान के कुछ पन्ने पाए गए, जिससे स्थानीय लोग भड़क गए. पुलिस ने बताया कि सरगोधा स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में इलाज करा रहे मसीह की रविवार को मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:- Nuclear Weapons: पाकिस्तान में भारतीय सेना के हमले का डर, बदला न्यूक्लियर अलर्ट

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version