PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम का ऐलान, बाबर-नसीम और हारिस की वापसी

Islamabad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है. एक बार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है. बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह और हारिस रऊफ को वनडे टीम में शामिल किया गया है.

सूफियान मुकीम की भी वापसी

इसके अलावा सूफियान मुकीम की भी वापसी हुई है जो बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा नहीं थे. वहीं अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया गया है. पाकिस्तान की टीम में तीन ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने अभी तक वनडे डेब्यू नहीं किया है. अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहैल नजीर पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने हैं. हालांकि ये तीनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं.

उस्मान खान बीमारी की वजह से उपलब्ध नहीं

पीसीबी के मुताबिक, उस्मान खान बीमारी की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी. पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला दो और चार जून को लाहौर में होगा. दोनों टीमों के बीच पिछली वनडे सीरीज 2024 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी, जिसमें पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. यह 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान की पहली वनडे सीरीज जीत थी.

पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल

तारीख मुकाबला           स्थान          भारतीय समय

30 मई पहला वनडे    रावलपिंडी     शाम 5:00 बजे से

2 जून दूसरा वनडे        लाहौर       शाम 5:00 बजे से

4 जून तीसरा वनडे        लाहौर      शाम 5:00 बजे से

ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), रोहैल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शामिल हुसैन, सूफियान मुकीम.

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा.

इसे भी पढ़ें. Major Road Accident In Odisha: ऑटो रिक्शा और बस की भयानक टक्कर, 6 की मौत, 4 घायल, मची-चीख पुकार

More Articles Like This

Exit mobile version