विदेशी मेहमानों के स्वागत में गिरे पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री इशाक डार, वायरल हुआ वीडियो

Must Read

Pakistan : भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जिससे उसकी और उसके लोगों की फजीहत होती रहती है. हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से जुड़ा है, जो मिस्र के विदेश मंत्री का स्वागत करते समय लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े. बता दें कि इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का काफी मजाक भी उड़ाया जा रहा है.

मिस्र के नेता का स्‍वागत करते हुए गिरे श्हबाज शरीफ

बता दें कि वायरल हो रहे एक वीडियो में, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, मिस्र के नेता की ओर बढ़ते हैं, लेकिन अपना संतुलन खो बैठते हैं और गिर जाते हैं और उनके गिरने के बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें जमीन से उठाते हैं. जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलत्ती का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार लाल कालीन पर गिरे थे. बता दें कि यह घटना विदेश मंत्रालय में हुई, जब डार अतिथि का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़े.

मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते इन देशों के बीच वार्ता

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब के साथ दो दिवसीय वार्ता हो रही है. इसस बैठक का उद्देश्य ईरान युद्ध को शांत करवाना है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि वार्ता तो ईरान में युद्ध को शांत कराने के लिए है लेकिन इस वार्ता में मुख्य 2 किरदार यानी अमेरिका और इजरायल शामिल नहीं है.

पेज़ेशकियान के संपर्क में शहबाज शरीफ

बता दें कि हाल के हफ्तों में इस्लामाबाद ने अपनी राजनयिक गतिविधियों को तेज कर दिया है. बताय जा रहा है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के संपर्क में हैं, वहीं अधिकारियों ने बातचीत के लिए जगह बनाने के प्रयास में कई क्षेत्रीय पक्षों से संपर्क साधा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की भी अटकलें बढ़ रही हैं कि अमेरिका-ईरान कूटनीति से जुड़े अप्रत्यक्ष प्रतिभागी इस व्यापक प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें :- ईरान में जमीनी ऑपरेशन की तैयारी में अमेरिका, खर्ग पर कब्जे को लेकर किया बड़ा खुलासा

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This