ननकाना साहिब में गुरु नानक की 555वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भारत से भी पहुंचे 2,550 से अधिक सिख तीर्थयात्री

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: आज गुरु नानक देव की 555वीं जयंती के मौके पर पाकिस्‍तान में उत्‍सव का आयोजन किया गया. पड़ोसी मुल्‍क में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत से 2,550 से अधिक सिख तीर्थयात्री गुरुवार को पाकिस्‍तान पहुंचे. ऐसे में ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के सचिव फरीद इकबाल, अतिरिक्त सचिव (श्राइन) सैफुल्लाह खोखर और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा ने वाघा बॉर्डर पर सभी भारतीय तीर्थयात्रियों का स्वागत किया.

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था

बता दें रमेश सिंह अरोड़ा पंजाब की मरियम नवाज सरकार में मंत्री हैं. वहीं, भारतीय के पड़ोसी मुल्‍क पहुंचने पर  खोखर ने सभी तीर्थयात्रियों को भारी धूमकोहरे से बचाने के लिए मास्क उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

विशेष रेलगाड़ियों से पाकिस्‍तान पहुंचे तीर्थयात्री

वहीं, इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता गुलाम मोहयुद्दीन ने बताया कि आज विशेष रेलगाड़ियों के जरिए 2,559 भारतीय सिख लाहौर पहुंचे. उन्हें विशेष बसों से ननकाना साहिब पहुंचाया गया. उन्‍होंने कहा कि गुरु नानक की जयंती का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब में गुरुद्वारा जन्मस्थान में आयोजित किया गया है.

इसे भी पढें:- दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मामले, UN की रिपोर्ट का दावा- 80 करोड़ वयस्क भी चपेट में

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version