पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, हिंदू मंदिरों और गुरुद्वारों के लिए बनाया मास्टर प्लान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में मंदिरों और गुरुद्वारों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. पाक सरकार ने एक अरब पाकिस्तानी रुपये की लागत से मंदिरों और गुरुद्वारों के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है. इसे लेकर ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ETPB) की बैठक हुई, जिसमें ईटीपीबी के प्रमुख सैयद अतउर रहमान की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया. रहमान ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत मंदिरों और गुरुद्वारों का जीर्णोद्धार कर उन्हें सजाया जाएगा और एक अरब पाकिस्तानी रुपये के बजट से विकास कार्य किए जाएंगे.

बैठक में हिंदू और सिख समुदाय के लोग हुए शामिल

सैयद अतउर रहमान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों के रखरखाव पर काफी पैसा खर्च किया जा रहा है. रहमान ने यह भी बताया कि ईटीपीबी को इस साल एक अरब रुपये से अधिक का राजस्व मिला है. मीटिंग में देश भर से हिंदू और सिख समुदायों के सदस्यों के साथ ही सरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों ने हिस्‍सा लिया.

बढ़ेगा राजस्व

ईटीपीबी विकास योजना में संशोधन की जरूरत के बारे में अपनी बात रख रहे बोर्ड सचिव फरीद इकबाल ने सदस्यों को बताया कि विभाग की आय बढ़ाने के मकसद से योजना में बदलाव करने के बाद अब ट्रस्ट की संपत्तियों को विकास के लिए पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस्तेमाल नहीं की गई, ऐसी जमीनों को विकास के लिए देने से विभाग के राजस्व में कई गुने की बढ़ोत्‍तरी होगी.

लिया गया बड़ा फैसला

ईटीपीबी की बैठक में विभिन्न मंदिरों और गुरुद्वारों में विकास और जीर्णोद्धार कार्यों तथा ‘परियोजना प्रबंधन इकाई करतारपुर कॉरिडोर’ में परिचालन कार्यों के लिए एक परियोजना निदेशक को नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें :- Bhopal: पीएम मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का किया शुभारंभ, बोले- ‘पूरी दुनिया को भारत से उम्मीदें…’

 

Latest News

20 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दुर्गाष्टमी व्रत है. जानिए आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और तिथि का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version