भारत के ‘त्रिशूल’ से दहशत में आया पाकिस्तान, सर क्रीक के पास करेगा नेवल एक्सरसाइज

Pakistan Naval Warning : वर्तमान में भारत ने सर क्रीक पर तीनों सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ शुरू करने की घोषणा की है. बता दें कि इस अभ्‍यास को लेकर NOTAM भी जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में मार खाया पाकिस्तान भारतीय सेनाओं के ‘त्रिशूल’ से सहम गया है. ऐसे में अब उसने भी नौसेना का अभ्यास करने का नोटिस जारी कर दिया. जहां भारतीय सेनाओं का युद्धाभ्यास होगा, वह भारत-पाक सीमा के पास स्थित सर क्रीक  इलाका है, जो पहले से ही सामरिक दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है.

जानकारी देते हुए बता दें कि भारत का यह बड़ा सैन्य अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा. ऐसे में रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह देश का सबसे व्यापक Tri-Service Exercise है, जिसमें देश की तीनों सेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास कर रही हैं. बता दें कि इसका मुख्य उद्देश्य है तीनों सेनाओं के बीच ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करना और इस युद्ध में तीनों सेनाएं मिलकर जमीन, हवा और समुद्र– तीनों मोर्चों पर संयुक्त रणनीति बनाएगी. इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbharta) के तहत स्वदेशी तकनीकों की क्षमता दिखाना.

पाक ने दो बार जारी किया NOTAM

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत के इस सैन्य अभ्यास से ठीक पहले पाकिस्तान ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर दिया. बता दें कि 28 और 29 अक्टूबर के बीच इस्लामाबाद ने कई हवाई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. इसी पांच दिन के अंदर पाकिस्तान ने दूसरा नोटम जारी किया और 30 नवंबर तक हवाई क्षेत्र को बंद रखने को कहा. इस मामले को लेकर रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम भारत के त्रिशूल अभियान के जवाब में उठाया गया है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तान भी किसी मिसाइल परीक्षण अभ्यास की तैयारी कर रहा है.

सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला..

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि भारत ने अपने त्रिशूल अभ्यास के लिए 28,000 फीट तक का हवाई क्षेत्र आरक्षित किया है. इस दौरान इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि भारत अपनी लॉन्ग-रेंज और हाइपरसोनिक तकनीक वाले हथियारों का परीक्षण भी कर सकता है.

इसे भी पढ़ें :- ‘शब्दों से नही कार्रवाई से देंगे जवाब’, ईसाइयों की हत्या को लेकर अमेरिका ने नाइजीरिया को दी चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version