ऑपरेशन सिंदूर के 6 महीने बाद भी पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस की चल रही मरम्मत, भारत ने किया था धुआं-धुआं

Pakistan Nur Khan Airbase : मई के महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों की जंग हुई थी. बता दें कि जंग के दौरान भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को जो घाव दिए हैं उसके जख्म आज भी हरे हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हमलों के दौरान भारत ने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था. अब छह महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस्लामाबाद अभी भी नुकसान की भरपाई करने के लिए संघर्ष कर रहा है.

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि OSINT विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने 16 नवंबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि “ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तान नूर खान एयरबेस पर एक नई सुविधा का निर्माण कर रहा है, बता दें कि यह वही स्थान है जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया था.” सबसे पहले इसकी रिपोर्ट डेमियन सिमोन ने ही दी थी कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किराना हिल्स पर हमला किया था.

भारत के हमलों से प्रभावित हैंगर की मरम्‍मत

इसके साथ ही उत्तरी सिंध के जैकोबाबाद एयरबेस पर, भारतीय हमलों से प्रभावित हुए हैंगर की मरम्मत चल रही है. ऐसे में साइमन ने दावा करते हुए कहा कि पूरा पुनर्निर्माण शुरू होने से पहले क्षति का आकलन करने के लिए ऐसा किया गया होगा. साथ ही सोशल मीडिया के एक्‍स पर 15 नवंबर को डेमियन साइमन ने पोस्ट किया कि “पिछले कुछ महीनों की तस्वीरों से पता चलता है कि मई 2025 के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के जैकोबाबाद एयरबेस पर भारत द्वारा निशाना बनाए गए हैंगर की छत को चरणों में तोड़ा गया है.

पाकिस्तान को भारी नुकसान

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस और उत्तरी सिंध के जैकोबाबाद एयरबेस के साथ, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मुरीद, रफीकी, मुशफ और सुक्कुर स्थित पाकिस्तानी वायु सेना के ठिकानों के साथ 10 पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था. यह हमला पाकिस्तान की ओर से नागरिक क्षेत्रों पर किए गए हमलों के बाद किया गया.

पाकिस्‍तान के नूर खान एयरबेस की अहमियत

बता दें कि नूर खान एयरबेस पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और रावलपिंडी के पास स्थित है. यह एक प्रमुख सैन्य एयरबेस होने के साथ रणनीतिक लिहाज से बेहद अहम है. कहा जाता है कि यहां हमला करना मतलब पाकिस्तान के सुरक्षा कवच को ध्वस्त कर दिया गया है. इसके साथ ही नूर खान एयरबेस से ही पाकिस्तान की वायुसेना अपने फाइटर जेट्स में ईंधन भरती है और विमानों की मरम्मत होती है, यहीं से पाकिस्तान के वीवीआईपी नेता विदेशी दौरे के दौरान विमान से रवाना होते हैं. ये भी बता दें कि भारत ने इसी एयरबेस पर इतना भयानक हमला किया था कि पाकिस्तान दहल गया था.

 इसे भी पढ़ें :- नारायण मूर्ति ने फिर अलापा 72 घंटे काम करने का राग, चीन के 9-9-6 रूल का दिया उदाहरण

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version