अयोध्या पहुंचे CM योगी: देखेंगे ध्वजारोहण समारोह का रिहर्सल, बैठक कर लेंगे जानकारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराने के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है. इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या पहुंचे. रामकथा पार्क में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ. यहां पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सीएम का स्वागत किया. यहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए.

सीएम योगी रामलला के दर्शन करेंगे. इसके बाद राम मंदिर परिसर में ही बने यात्री सुविधा केंद्र में बैठक करेंगे. वह ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी लेंगे.

इसके बाद मुख्यमंत्री साकेत महाविद्यालय, रामजन्म भूमि परिसर और कार्यक्रम स्थल और महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे. मुख्यमंत्री के सामने ध्वजारोहण का रिहर्सल किया जाएगा. सीएम शाम 5 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

मालूम हो कि 25 नवंबर को ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग चार घंटे अयोध्या में प्रवास करेंगे. पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराएंगे. इसके बाद वे देश को संबोधित करेंगे और राम मंदिर निर्माण कार्य की पूर्णता की औपचारिक घोषणा भी करेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version