पंजाब असेंबली में लगे ‘मोदी का जो यार है गद्दार है’ के नारे, जानिए पाकिस्तान में कौन हैं पीएम मोदी का दोस्त

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan on PM Modi: इन दिनों पाकिस्तान के पंजाब असेंबली में ‘मोदी का जो यार है गद्दार है गद्दार है’ के नारे लगाये गए, जिससे सुनने के बाद हर कोई ही हैरान है. किसी को भी ये समझ नहीं आ रहा है कि भला पाकिस्‍तान में मोदी का यार कौन हो सकता है. इसी बीच एक पाकिस्‍तानी शख्‍स ने कहा कि इस समय यहां पर सभी पार्टियां एक दूसरे पर पीएम मोदी के दोस्‍त होने का आरोप लगा रहीं है, जबकि पीएम मोदी पाकिस्‍तान का नाम ही नहीं लेते है.

हालांकि पाकिस्‍तानी युवक दिलशाद ने ये भी कहा कि ये लोग मोदी से दोस्ती कर लेते तो पाकिस्तान का ही भला होना था, मगर यहां तो राजनीति में ऊंची कुर्सी पाने के लिए भारत विरोधी एजेंडा चलाया जा रहा है. उसने कहा कि पाकिस्‍तान के अंदर सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करने से ऊंची कुर्सी मिलती है.

पाकिस्‍तान की तरक्‍की के लिए भारत से दोस्‍ती जरूरी

दिलशाद ने कहा कि पाकिस्‍तान में कोई कह दे कि देश के विकास के लिए भारत से दोस्ती जरूरी है, तो उसके खिलाफ फतवे जारी हो जाते हैं. हालांकि दिलशाद का मानना है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान को भारत की जरूरत है, भारत आज बहुत आगे निकल चुका है. ऐसे में आपके नारे लगाने से कुछ नहीं होता, क्‍योंकि दुनिया के बड़े-बड़े मुस्लिम देश भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं, जिसमें सऊदी अरब भी शामिल है.

भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी से जनता परेशान

पाकिस्तानी युवक ने कहा कि कई सरकारों ने भारत के साथ संबंध सुधारने की कोशिश की, लेकिन हर बार कोई न कोई मसला हो जाता है. आज के समय में भारत दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार कर रहा है, इसमें मुस्लिम देश बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि इस समय भारत चीन से परेशान है, लेकिन इसके बावजूद व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ा है. वहीं जिस प्रकार भारत के साथ पाकिस्‍तान ने इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बंद किया है, इसका खामियाजा पाकिस्तान की जनता को उठाना पड़ रहा है.

पाकिस्तान का घटा विदेशी मुद्रा भंडार

इसी बीच दिलशाद ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि देश का फॉरेन रिजर्व महज 9 अरब डॉलर बचा है, ऐसे में पाकिस्तान देश को कैसे चलाएगा. पाकिस्‍तानी युवक ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ दुश्मनी करके जो पैसा रक्षा बजट में खर्च कर रहा है, उसे पाकिस्तान की तरक्‍की हो सकती है. वर्तमान में पाकिस्तान के लोगों के पास बिजली के बिल देने के पैसे नहीं हैं. ऐसे में पाकिस्‍तान को भारत से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है.

यह भी पढ़ेंः-Pakistan News: पाकिस्तान की शहबाज सरकार बौखलाई, PTI के 11 नेता गिरफ्तार; अब सत्ता पर संकट!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version