पाकिस्तान के इन दो प्रांतों में हर रोज मारे जा रहे 35 सैनिक, अमेरिका में ISI चीफ ने कबूला सच

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: अमेरिका में रहने वाले एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने अपने देश के सैनिकों को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. यूट्यूबर मोईद पीरजादा ने दावा किया है कि अमेरिका में आईएसआई चीफ असीम मलिक ने पाकिस्तानी समुदाय के लोगों से मुलाकात की है. ये बातचीत पाकिस्तान के राजनीतिक हालात और बलूचिस्तान में बिगड़ते हालात पर केंद्रित थी. इस दौरान असीम मलिक ने माना कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हालात हर दिन खराब होते जा रहे हैं. पीरजादा ने ये दावा भी किया कि आईएसआई प्रमुख ने कहा है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान हर रोज 35 सैनिकों की मारे जा रहे हैं.

पांच सदस्‍यीय डेलीगेशन से मिले आईएसआई प्रमुख

वॉशिंगटन में रहने वाले यूट्यूबर पीरजादा ने हाल ही में सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर यह खुलासा किया. पीरजादा ने बताया कि आईएसआई प्रमुख ने अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी लोगों के पांच सदस्यीय डेलीगेशन से कुछ समय पहले मुलाकात की. अब उन्होंने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक ओर आईएसआई चीफ के अमेरिकी दौरे पर बात की है तो पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को भी घेरा है. उन्होंने कहा कि मुनीर की पद ना छोड़ने का लालच पाकिस्तान की कई मुश्किलों की वजह बनता जा रहा है.

हाथ से निकल रहे बलूचिस्तान और केपी के हालात

मोईद पीरजादा ने अपने वीडियो में कहा, ‘पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान और केपी में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इससे आईएसआई और पाक सेना की धड़कने बढ़ गई है. इसी मुद्दे का हल ढूंढ़ने की कोशिश में आईएआई प्रमुख ने अमेरिका का दौरा किया और पांच लोगों से मुलाकात की. उनका उद्देश्‍य एक ऐसा रास्ता निकालना था, जिससे पाकिस्तान में तनाव खत्म हो और सुरक्षा मुद्दे पर सभी दलों के बीच एक राजनीतिक सहमति बने.’

बेबस हैं पाकिस्‍तानी सेना

पीरजादा ने असीम मलिक से मिलने वाले लोगों का हवाला देते हुए कहा कि इस बैठक में आईएसआई प्रमूख असीम मलिक ने बड़ी बात कबूली है. उन्होंने कहा कि पाक सेना के 30 से 35 जवान बलूचिस्तान और खैबर पख्‍तूनख्‍वा में हर दिन मर रहे हैं. अशांत प्रांत बलूचिस्तान में बीएलए और खैबर पख्‍तूनख्‍वा में टीटीपी लगातार सुरक्षाबलों पर हमले कर रही है. ये दोनों समूह हा महीने एक हजार जवानों की जान ले रहे हैं और उन्हें रोकने का कोई तरीका पाक आर्मी के पास नहीं है. इन समूहों ने पाकिस्तानी आर्मी को असहाय बना दिया है. अब अमेरिका आकर रास्ता तलाशा जा रहा है.

ये भी पढ़ें :- Greece: ग्रीक द्वीप के पास नाव पलटी, चार की मौत, कई लोगों को बचाया, बचाव अभियान जारी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version