Pakistan: CM मरियम और UAE राष्ट्रपति की तस्वीरें शेयर करने वालों पर एक्शन, इमरान खान के 5 समर्थक गिरफ्तार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: कुछ दिन पहले पाकिस्तान में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और यूएई के राष्ट्रपति की हाथ मिलाने की तस्वीरें वायरल हुई थीं. जिसके बाद से पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है. वहीं अब इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पांच समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. संघीय जांच एजेंसी की लाहौर साइबर साइबर क्राइम यूनिट ने ये गिरफ्तारी की है.

एयरपोर्ट पर मरियम ने किया था यूएई राष्‍ट्रपति का स्‍वागत

दरअसल संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पिछले रविवार को रहीम यार खान स्थित शेख जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर पीएम शहबाज शरीफ ने उनका स्वागत किया था. इस दौरान मरियम भी वहां मौजूद थीं और उन्होंने हाथ मिलाकर यूएई राष्‍ट्रपति का का अभिवादन किया था.

PTI ने मरियम को घेरा

विपक्षी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने मरियम के यूएई के राष्ट्रपति से हाथ मिलाने की कड़ी आलोचना की. साथ ही मरियम के इस कदम को अनुचित बताया था. बाद में यूएई के राष्ट्रपति के साथ मरियम की बातचीत के एआई सॉफ्टवेयर से तैयार फर्जी तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थीं. हाथ मिलाने की फर्जी तस्‍वीरें और वीडियो शेयर करने के मामले में पीटीआई के पांच समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है.

मुख्‍यमंत्री मरियम ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

नवाज शरीफ की बेटी व पंजाब की सीएम मरियम नवाज ने इन वीडियो और तस्वीरों पर कड़ी आपत्ति जताई. मरियम ने इनके प्रसारण में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे. संघीय जांच एजेंसी के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला कि यूएई राष्ट्रपति और मरियम नवाज की फर्जी तस्वीरें और वीडियो अपलोड करने में 20 सोशल मीडिया अकाउंट शामिल थे. जांच एजेंसी ने कहा कि आगामी दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें :- श्रीनगर: ‘ये मोदी है, वादा करता है, तो निभाता है’, सोनमर्ग से बोले PM मोदी

 

Latest News

Breakfast Mistakes: सुबह नाश्ता करते समय न करें ये 4 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Breakfast Mistakes: सुबह का नाश्ता दिन का पहला जरूरी भोजन माना जाता है. लेकिन नाश्ता छोड़ना, ज्यादा मीठा खाना, प्रोटीन की कमी और खाली पेट चाय पीने जैसी आदतें परेशानी का कारण बन सकती हैं. जानें नाश्ते से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version