पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जाएंगे यूएई, दुनियाभर की सरकारों के शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan PM Sharif: इस समय दुनियाभर के सरकारों का एक शिखर सम्मेलन (WGS) का आयोजन दुबई में किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल होंगे. विदेश कार्यालय के मुताबिक, इस सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्‍तानी पीएम सोमवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे.

पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है.

इन मुद्दों पर होंगी चर्चा

मंत्रालय ने ये भी कहा कि शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में राष्ट्राध्यक्ष/शासन प्रमुख, वैश्विक नीति निर्माता और निजी क्षेत्र की अग्रणी हस्तियां शासन, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एकत्र होंगी.

पीएम के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा यूएई

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी यूएई जाएगा, जिसमें उपप्रधानमंत्री/विदेश मंत्री इशाक डार और मंत्रिमंडल के अन्य प्रमुख सदस्य शामिल होंगे, जो दुबई और अन्य वैश्विक साझेदारों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

बता दें कि यूएई में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय, जो दुनियाभर में दूसरा सबसे बड़ा पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय है, दोनों देशों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इसके साथ ही दोनों देशों के बीच एक ब्रिज का भी काम कर रहा है.

इसे भी पढें:-चीन की ‘विशाल दूतावास’के खिलाफ ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन, आखिर क्या है ये योजना?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version