पाकिस्तान ने SCO समिट की तस्वीर से PM मोदी को हटाया, X पर एडिटेड फोटो शेयर करते ही भडके यूजर्स

New Delhi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन के बाद ग्रुप फोटो को लेकर नया विवाद सामने आया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आए. आरोप है कि मूल तस्वीर में मौजूद पीएम मोदी की तस्वीर को एडिट करके हटा दिया गया.

सभी सरकार के प्रमुखों का ग्रुप फोटो सेशन

समिट के दौरान सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ था. भारत की ओर से जारी की गई तस्वीर में सभी नेता दिखाई दे रहे हैं, जबकि पाकिस्तान PMO द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में बदलाव नजर आया. भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई ग्रुप फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं. इसके उलट पाकिस्तान की ओर से जारी तस्वीर में पीएम मोदी को हटा हुआ दिखाया गया.

ईरानी राष्ट्रपति को भी तस्वीर में नहीं किया शामिल 

इतना ही नहीं PM मोदी के पास खड़े ईरानी राष्ट्रपति को भी तस्वीर में शामिल नहीं किया गया. इस एडिटेड फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आलोचना भी शुरू हो गई है. यूजर्स इसे कूटनीतिक मंच पर पाकिस्तान की असहजता से जोड़कर देख रहे हैं. SCO शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई नेताओं से मुलाकात की.

ग्रुप फोटो का बदला हुआ संस्करण पोस्ट

वहीं, ग्रुप फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अलग-अलग स्थानों पर खड़े दिखाई दिए. दोनों नेताओं के बीच इस दौरान किसी औपचारिक द्विपक्षीय मुलाकात की जानकारी भी सामने नहीं आई. इसी बीच पाकिस्तान PMO की ओर से ग्रुप फोटो का बदला हुआ संस्करण पोस्ट किए जाने से विवाद और बढ़ गया.

सोशल मीडिया पर कई सवाल

SCO जैसे बहुपक्षीय सम्मेलन की आधिकारिक तस्वीर में किसी राष्ट्राध्यक्ष की तस्वीर को हटाकर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. भारत की ओर से जारी मूल तस्वीर और पाकिस्तान PMO की पोस्ट में अंतर ने इस मामले को चर्चा में ला दिया है.

इसे भी पढ़ें. पश्चिम बंगालः घर में फंदे से लटकती मिलीं ममता बनर्जी की भतीजी, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version