‘ISI ने आतंकियों को दिया प्रशिक्षण’, मस्जिद में फिदायीन हमले के बाद शिया नेता ने खोली PAK की पोल

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए फिदायीन हमले के बाद वहां की रजनीति में बवाल मच गया है. हालांकि ISIS से जुड़े हुए आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट इन पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बिना सबूत के दावा किया था कि इस हमले में भारत और अफगानिस्तान का हाथ है.

कई शिया धार्मिक नेताओं ने उठाई आवाज

वहीं नेताओं की ये चालबाजी अब पाकिस्तान की अवाम को भी समझ आ रही है और वहां के कई शिया धार्मिक नेताओं ने इस पर आवाज भी उठाई है. इस्लामाबाद हमले के बाद शिया नेता अल्लामा सैयद अहमद इकबाल रिजवी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों ने आतंकवादियों और इस्लामिक स्टेट जैसे तकफीरी संगठनों को प्रशिक्षण दिया.

शिया समुदाय का बड़े पैमाने पर कत्लेआम

उन्होंने कहा कि देश में शिया समुदाय का बड़े पैमाने पर कत्लेआम किया जा रहा है और अब हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है. रिजवी ने सवाल उठाया कि आखिर इस सब पर सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों की अंतरात्मा कैसे चुप रह सकती है?

पहले आतंकियों को अपनी जमीन पर पालना बंद करे PAK

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से आतंकी हमले हुए हैं, उसे लेकर पाकिस्तान कभी भारत तो कभी अफगानिस्तान पर आरोप मढ़ता रहा है. दोनों ही देश पाकिस्तान को यही नसीहत दे रहे हैं कि वो पहले आतंकियों को अपनी जमीन पर पालना बंद करे, फिर अपने आप वहां इस तरह के हमले बंद होंगे.

अपने कर्मों को भुगत रहा है PAK

पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान की जमीन पर न सिर्फ स्थानीय बल्कि बाहरी आतंकवादी संगठन भी अपनी गतिविधियां चला रहे हैं. ऐसे में वो अपने कर्मों को भुगत रहा है. इस हमले में 69 लोग मारे गए जबकि 160 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे. इस तरह का हमला किसी भी देश की आंतरिक सुरक्षा की बड़ी चूक माना गया था, लेकिन पाकिस्तान ने यहां भी ठींकरा भारत के सिर फोड़ दिया था.

PAK अपनी आंतरिक समस्याओं को सुलझाए

हालांकि, भारत ने ऐसे किसी हमले में हाथ होने से न सिर्फ इनकार किया है बल्कि भारत के विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं के लिए दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय उन्हें गंभीरता से सुलझाए. ISIS  से जुड़े हुए आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट इन पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली हैण् संगठन ने अपने बयान में कहा कि जब सुरक्षा गार्ड ने हमलावर को रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चलाई और फिर मस्जिद के अंदर जाकर विस्फोट कर दिया था

इसे भी पढ़ें. UP: CM योगी ने की सर्वदलीय बैठक, सोमवार से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र, इस दिन आएगा बजट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version