Pakistan: बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा के बाद हिंसा का दौर जारी, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Balochistan: पाकिस्तान से आजाद होने के घोषणा के बाद बलुचिस्तान में हिंसा का दौर जारी है. बलुचिस्‍तान में फैली हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई है. पाकिस्तान के डॉन न्यूज के मुताबिक, यहां अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है. इनमें से दो की मौत सड़क दुर्घटना, दो की मौत कालात जिले में फायरिंग से हुई.  इसी तरह एक व्यक्ति को खारान में गोली मार दी गई.

दरअसल, हाल ही में बलोच नेताओं ने बलूचिस्तान को आजाद घोषित किया था. उन्होंने बलूचिस्तान को राष्ट्र के तौर पर मान्यता देने के लिए भारत और यूएन से मदद मांगी है. इस बीच बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा का दौर शुरू हो गया है.  

कालात में दो लोगों की गोली मारकर हत्‍या

स्थानीय पुलिस के अनुसार, कालात जिले में अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलीबारी कर दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हमलावर घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहे. घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन सुरक्षा बलों ने जांच शुरू कर दी है और इलाके को घेर लिया गया है.

खारान में भी एक व्यक्ति की हत्या

एक अन्य घटना में खारान जिले में एक व्यक्ति को अज्ञात हथियारबंदों ने गोली मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति पर बाजार क्षेत्र में करीब से गोली चलाई गई. वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

सड़क दुर्घटना में दो की गई जान

इसी दिन, बलूचिस्तान के एक अन्य इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस .ने बताया कि तेज़ रफ्तार वाहन के पलटने से यह हादसा हुआ. दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

ये भी पढ़ें :- Israel-Hezbollah War: लेबनान में इज़रायल ने किए हवाई हमले, हिज़बुल्लाह का कमांडर ढेर

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version