Pakistan Violence: जमीन के टुकड़े के लिए दो आदिवासी समुदायों में खुनी संघर्ष, अब तक 49 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Violence: पाकिस्तान इन दिनों हिंया की आग में जल रहा है. खैबर पख्तूनख्वा इलाके में एक छोटे से जमीन के टुकड़े के लिए दो आदिवासी समुदाय आपस में लड़ रहे हैं, जिससे अब तक 49 लोगों के मौत होने की बात सामने आई है, वहीं, दो सौ से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है, जिसमें कई लेागों की हालत गंभीर बनी हुई है. साथ ही अभी मौतों के आकड़ों के बढने की उम्‍मीद जताई जा रही है.

मोर्टार शेल और रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल

दरअसल पाकिस्‍तान में पांच दिन पहले जमीन के विवाद को लेकर 2 जनजातियों के बीच झड़प हुई थी, जिसने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ मोर्टार शेल और रॉकेट लॉन्चर सहित कई भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे. इस दौरान कुर्रम जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मीर हसन जान ने बताया कि 24 जुलाई से इस झड़प के शुरू होने के बाद से केवल उनके अस्पताल में 32 शव और 200 से अधिक घायल लाए गए हैं, जिनमें से 32 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है.

वर्षो पुराना है विवाद

वहीं, शांति समिति के सदस्य मलिक महमूद अली जान के मुताबिक, 30 एकड़ जमीन का यह विवाद वर्षो पुराना है, जो गुलाब मिल्ली खेल और मिदगी कुल्ले कबाइलियों के बीच चल रहा है. दरअसल, गुलाब मिल्ली खेल शिया समुदाय से है, जबकि मिदगी कुल्ले सुन्नियों से संबंधित है. पहले भी इस विवाद को लेकर कई बार सशस्त्र झड़पें हो चुकी हैं, जिरगा भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक ये मसला सुलझ नहीं सका है.

स्कूल कॉलेज सब बंद

इलाके में लगातार गोलीबारी को देखते हुए फिलहाल सभी शैक्षणिक संस्थान और बाजार बंद कर दिए गए हैं, वही दिन के समय मुख्य सड़कों पर यातायात भी बंद है. इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

इसे भी पढें:-Vietnam: वियतनाम में कोयला खदान ढहने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version