PoK में 16वें दिन भी प्रदर्शन जारी, इन्फ्लुएंसर शाजमा, बोली- ‘लुटेरे पाकिस्तान से अच्छा हम भारत के साथ जाएं’

Islamabad: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में गुरुवार को 16वें दिन भी जनता का विरोध-प्रदर्शन जारी है. एक तरफ रावलकोट में ईदगाह ग्राउंड पर बैठे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की आजादी की मांग बुलंद कर रहे हैं तो PoK की महिलाएं कश्मीर को लुटेरे पाकिस्तान से अलग करके हिंदुस्तान से हाथ मिलाने की अपील कर रही हैं.

PoK के लोग हिंदुस्तान से हाथ मिला लें

PoK की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा ने वीडियो पोस्ट करके कहा कि जिस तरह से पाकिस्तानी सेना लोगों के घर लूट रही है, लोगों को निशाना बना रही है, ऐसे में बेहतर है कि PoK के लोग हिंदुस्तान से हाथ मिला लें. रनिमा शाजमा ने ये भी साफ किया की पाकिस्तान कभी भी PoK के साथ नहीं था और ना ही कभी रहेगा. पाकिस्तानी कब्जे के खिलाफ PoK में प्रदर्शनकारी भी आवाज उठा रहे हैं.

50 हज़ार प्रदर्शनकारियों के सामने कहा

अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य सरदार अमान खान ने 50 हज़ार प्रदर्शनकारियों के सामने कहा की पाकिस्तानी सेना कश्मीर छोड़ दे और वो कश्मीर के लिए कुछ नहीं कर सकते है. कश्मीर कश्मीरियों को दे दें फिर कश्मीरी जाने और हिंदुस्तान जाने. साथ ही अमान खान ने ये भी चेतावनी दी की PoK की जनता को ना ही वो 12 विधायक चाहिए, जिन्हें पाकिस्तानी हुकूमत और ISI शरणार्थी सीटों के नाम बैठाती है और ना ही बचे 41 विधायक चाहिए, जिन्हें धांधली करके चुनवाया जाता है.

PoK में खाने की किल्लत लाने की भरपूर कोशिश

PoK में पाकिस्तानी हुकूमत और सेना प्रदर्शन खत्म करने के लिए PoK में खाने की किल्लत लाने की भरपूर कोशिश कर रही है. पाकिस्तान-PoK बॉर्डर पर 10 दिन से ट्रक खड़े है, जिनमे खाने का सामान है, जिसे पाकिस्तानी सेना PoK में नहीं घुसने दे रही है. ऐसे में लोग पाकिस्तान के कश्मीर को शह-रग कहने के झूठे दावों की पोल खोल रहे है. साथ ही पाकिस्तानी सेना को लताड़ रहे हैं.

लोग रावलकोट में धरने पर बैठे

पिछले 16 दिन पूरा PoK बंद है और घरों से निकल कर लोग रावलकोट में धरने पर बैठे हैं. पाकिस्तान की सरकार विद्रोह की आग को कुचलने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें. इमरजेंसी-डेः CM योगी ने कहा- लोकतंत्र की हत्यारी है कांग्रेस, इसलिए किया था ये पाप

Latest News

हॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका: दिग्गज अभिनेता जॉन सायफर का निधन, पुलिस प्रमुख की भूमिका से मिली पहचान

Washington: हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी-रंगमंच की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज...

More Articles Like This

Exit mobile version