‘मिल गया एक और ‘धुरंधर’, पाकिस्तान के कबड्डी खिलाड़ी ने भारत की जर्सी पहन खेला मैच

Pakistani Kabaddi Player : भारत में इन दिनों रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर का जादू सबके सर चढ़कर बोल रहा है. बता दें कि फिल्म की कमाई 500 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है. इस फिल्म में पाकिस्तान के लोकल नागरिक के तौर पर भारतीय एजेंट रणवीर सिंह भारत के मिशन को अंजाम देते हैं.

इसके साथ ही एक और नए धुरंधर का मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरीन में एक पाकिस्तानी कबड्डी खिलाड़ी भारतीय जर्सी पहनकर भारत की तरफ से खेलता नजर आया. साथ ही उसने भारत का झंडा भी लहराया. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ी को लोग धुरंधर का टैग देकर बुला रहे हैं.

बता दें कि पाकिस्तान के कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत 16 दिसंबर को बहरीन में एक प्राइवेट टूर्नामेंट खेल रहे थे. जानकारी के मुताबिक, वह यह टूर्नामेंट अपने देश पाकिस्तान की ओर से नहीं बल्कि भारत की ओर से भारत की जर्सी पहनकर खेल रहे थे. इसके साथ ही अपनी जीत के बाद उन्होंने भारतीय झंडे को भी लहराया. बता दें कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हुआ.

पाकिस्तान में उबैदुल्लाह राजपूत पर कार्रवाई की मांग

इस दौरान अब एक और जहां पाकिस्तान में उबैदुल्लाह राजपूत पर कार्रवाई की मांग की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसे लेकर जल्द ही एक मीटिंग होनी है. तो इस वक्त भारत में उबैदुल्लाह राजपूत को धुरंधर मूवी के रणवीर सिंह की तरह दूसरा धुरंधर कहा जा रहा है. वैसे तो ये थे पाकिस्तान में लेकिन काम भारत के लिए कर रहे थे.

किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था

इस मामले को पर उबैदुल्लाह राजपूत ने सफाई देते हुए अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि  उनसे यह चूक अनजाने में हुई और इस इस बात की उन्‍हें बिल्‍कुल जानकारी नही थी कि टीम का नाम भारत होगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. अगर उनकी वजह से किसी को बुरा लगा है तो वह इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं. इसलिए इस घटना को जरूरत से ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिका ने भारत के साथ विस्तारित सैन्य सहयोग को दी मंजूरी, ट्रंप ने एनडीएए पर किए हस्ताक्षर

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This

Exit mobile version