‘पाकिस्तान में मां ने बेटी की गला घोंटकर ले ली जान’, महज एक सिगरेट बनी विवाद की वजह?

Islamabad: पाकिस्तान में किशोर बेटियों की हिंसक मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब एक और नए मामले ने चिंता बढा दी है. पाकिस्तान में 45 साल की महिला नबीला अहमद ने अपनी 16 साल की बेटी आयशा का गला घोंटकर हत्या कर दी. यह घटना पंजाब के बहावलपुर जिले के बस्ती सोकर इलाके की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक नबीला और आयशा के बीच अक्सर सिगरेट पीने को लेकर विवाद होता था.

फिर इसी बात को लेकर हुई बहस

आयशा अपनी मां का सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीना पसंद नहीं करती थी और कई बार उन्हें रोकती रही. शनिवार रात एक बार फिर इसी बात को लेकर बहस हुई और गुस्से में नबीला ने बेटी का गला घोंट दिया. घटना के तुरंत बाद नबीला मौके से फरार हो गई लेकिन परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने नबीला को गिरफ्तार कर लिया और फोरेंसिक टीम ने मौके से सभी सबूत इकट्ठा किए.

सना को एक रिश्तेदार ने मार दी थी गोली

इस घटना ने महिलाओं और किशोरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि पाकिस्तान में हाल के समय में किशोर बेटियों की हिंसक मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जून में 17 साल की सना यूसुफ की हत्या का मामला सामने आया था. एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिकटॉक कंटेंट क्रिएटर सना को कथित तौर पर एक रिश्तेदार ने गोली मार दी थी. मौके पर ही सना की मौत हो गई थी.

अपने टिकटॉक वीडियो से मशहूर हुई थी सना

सना यूसुफ अपने टिकटॉक वीडियो से मशहूर हुई थी और उसके कंटेंट के लिए उसे काफी फॉलो किया जाता था. सना एक सोशल एक्टिविस्ट की बेटी थी और वह अपने प्लेटफॉर्म, खासकर टिकटॉक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सांस्कृतिक गौरव, महिलाओं के अधिकारों और शैक्षिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए करती थी. उनके कंटेंट में अक्सर चित्राल की परंपराओं पर रोशनी डाली जाती थी.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेश: कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं पत्रकार नाजनीन मुन्नी, मीडिया संस्थान को धमकी

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version