World News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने की तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना, कहा- ‘बार-बार अनुरोध के बावजूद…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World News: अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार की रविवार, 30 जून को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने आलोचना की. आसिफ ने कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद तालिबान सरकार पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है. आसिफ ने बीबीसी उर्दू के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, पाकिस्तान ने आतंकवादियों को पश्चिमी सीमा की ओर भेजने के लिए 10 अरब रुपये देने की पेशकश की थी और अफगान सरकार से सहयोग की उम्मीद की थी.

लेकिन, अफगान सरकार आतंकवादियो के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं थी. अफगानिस्तान की सरकार से पाकिस्तान ने बार-बार कहा है कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और अन्य आतंकवादी समूहों को अपनी धरती का इस्तेमाल न करने दे. हालांकि, काबुल भी बार-बार इस दावे को खारिज करता रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ उसकी जमीन का इस्तेमाल हो रहा है. उन्‍होंने आगे कहा, सरकार ने पश्चिमी सीमा क्षेत्रों में आतंकवादियों को स्थानांतरित करने के लिए दस अरब रुपये की पेशकश की थी. लेकिन, उसे डर था कि आतंकवादी वहां से भी पाकिस्तानी की सीमा में लौट सकते हैं.

यह भी पढ़े: US News: ‘किसी युवा को मैदान में उतारने जा रही डेमोक्रेट पार्टी’, पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump को Nikki Haley ने दी चेतावनी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version