Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paris Olympics 2024: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में भारत की बेटी स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. पेरिस ओलंपिक में भारत को यह पहला मेडल मिला है. बता दें कि मनु करियर के दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफल रहीं. मनु भाकर ने 221.7 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर अपने नाम किया. ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर बनी है, जिन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है.

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में 22 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने क्वालिफिकेशन राउंड में 580 का स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने इस दौरान क्वालिफिकेशन के 6 सीरीज में 97, 97, 98, 96, 96 और 96 अंक हासिल किए. भारत ने साल 2004 के बाद पहली बार शूटिंग के किसी महिला व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में जगह बनाने सफल हुआ.

गौरतलब है कि शूटिंग गर्ल मनु भाकर हरियाणा राज्य से आती है. हरियाणा को मुक्केबाजों और पहलवानों के नाम से जाना जाता है. हरियाणा के एथिलिटों ने दुनियाभर में अपना परचम लहराया है. इस कड़ी में 28 जुलाई को एक बार फिर हरियाणा की शूटिंग गर्ल मनु भाकर ने देश का नाम रौशन किया है और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

Latest News

MLC Election: 4 राज्यों में सियासी हलचल तेज, यूपी में सपा के आरोपों के बीच मतदान से तय होगी नेताओं की किस्मत

MLC Election: देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों...

More Articles Like This

Exit mobile version