वीजा अवधि समाप्त होने पर भी चीन में रह सकेंगे लोग, बीजिंग के वीजा पॉलिसी में बड़ा बदलाव

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China: चीन में वीजा अवधि खत्‍म होने के बाद भी लोग 10 दिनों तक रह सकते हैं. वीजा पॉलिसी में बड़ा बदलाव करते हुए चीन ने ऐलान किया है. बता दें कि चीन ने अपनी वीजा पॉलिसी में यह बदलाव 38 देशों के लिए किया है.

10 दिनों की दी छूट

चीन ने अपने वीजा ट्रांजिट पॉलिसी में 10 दिनों तक की छूट प्रदान की है. इस नये नियम के मुताबिक, अगर किसी पर्यटक, यात्री का वीजा खत्म हो जाता है तो वह अगले 10 दिनों तक चीन में ठहर सकता है. कहा जा रहा है कि चीन अपनी अर्थव्यवस्था को पर्यटकों और विदेशी यात्रियों के माध्‍यम से बूस्ट करना चाहता है.  इसलिए ट्रांजिट वीजा पॉलिसी में ये परिवर्तन किया है. इससे यात्रियों को वीजा खत्म होने के बाद सिर्फ कुछ दिनों की वजह से होने वाली मुश्किलों को सामना नहीं करना पड़ेगा.

क्या होगी शर्त

इससे पहले चीन में यात्रियों का वीजा खत्म होने पर वह केवल 72 से 144 घंटे तक ही रुकने की परमिशन थी. लेकिन अब उन्हें इसके लिए 10 दिनों का समय दिया गया है. यानि यात्री वीजा खत्म होने के बाद अब करीब 240 घंटे तक बिना किसी चिंता के फ्री ठहर सकते हैं. लेकिन इसमें शर्त यह है कि इस पॉलिसी का फायदा उठाने के लिए यात्रियों के पास 10 दिनों के अंदर ही चीन से बाहर जाने के लिए कन्फर्म टिकट होना आवश्‍यक है. यात्रियों को बीजींग और संघाई सहित 24 राज्यों के 60 स्थानों पर प्रवेश की छूट है.

ये भी पढ़ें :- कुवैत जाएंगे पीएम मोदी, 43 साल बाद हो रही इस मुस्लिम देश की यात्रा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version