पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 26 की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Peru Bus Accident: दक्षिणी पेरू से दर्दनाक सड़के हादसे की खबर सामने आई है. यहां अयाकुचो क्षेत्र में एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और अन्‍य लोग जख्‍मी हो गए. शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को अयाकुचो क्षेत्र के कैंगालो प्रांत के पारस जिले में लॉस लिबर्टाडोरेस राजमार्ग पर “एम्प्रेसा टूरिज्मो मोलिना यूनियन एसएसी” का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई. बस सड़क से उतर कर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई.

करीब 40 लोग थे सवार

राष्ट्रीय पुलिस सड़क सुरक्षा प्रभाग के प्रमुख जॉनी रोलांडो वाल्डेरामा के मुताबिक, बस में लगभग 40 लोग थे, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए. जानकारी मिलने पर स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं, अग्निशमन विभाग और पुलिस स्वास्थ्य सेवा ने पांच एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजी.

 

पेरू में मानवीय कारणों से करीब 70 प्रतिशत घटनाएं

पेरू के न्‍यूज आउटलेट्स और सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में एक क्षतिग्रस्त बस खाई में पड़ी हुई दिख रही है, जमीन पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है. यह सड़क हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है. वहीं आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो पेरू में मानवीय कारणों से करीब 70 प्रतिशत घटनाएं होती हैं.

ये भी पढ़ें :- Congo Violence: कांगो में भीषण नरसंहार, 9 सैनिकों समेत 72 लोगों की मौत; जानिए क्या है विवाद?

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version