पेरू में पलक झपकते ही ढह गई शॉपिंग मॉल की छत, 6 लोगों की मौत; 70 से अधिक घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Peru roof collapse:पेरू में एक शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 78 अन्य लोग घायल बताए जा रहे है. पेरू में हुए इस हादसे के बारे में देश के रक्षा मंत्री ने जानकारी दी. बता दें कि फुड कोर्ट मॉल में वह जगह होती है, जहां विभिन्न रेस्तरां एवं भोजनालय होते हैं. वहीं, ढही हुई छत का एरिया 700 से 800 वर्ग मीटर बताया जा रहा है.

लोहे से बनी थी छत

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्‍त हुआ जब ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत वहां मौजूद लोगों पर गिर गई. इस हादसे को लेकर रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने बताया कि स्थानीय अग्निशमन कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

उन्‍होंने आगे कहा कि हादसे के घायलों में से 30 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.  वहीं, रक्षा मंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

राहत और बचाव कार्य जारी

वहीं, स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने बताया कि घटना स्‍थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है. इस बीच, ट्रजिलो के मेयर मारियो रेयना ने जोखिम को देखते हुए मॉल को बंद करने का ऐलान किया है. इस घटना के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें:-‘USAID मामले की जांच कर रही भारत सरकार’, ट्रंप प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के बाद सामने आया एस जयशंकर का बयान

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version