Philippines: फिलिपींस के Mayon ज्वालामुखी के सक्रिय होने से लोगों में दहशत, लगभग 6000 लोगों ने लिया राहत शिविर में शरण

Mayon Volcano: फिलिपींस (Philippines) के पूर्वोत्तर अल्बे प्रांत में लोगों में एक ज्वालामुखी को लेकर काफी भय व्याप्त हो गया है. ज्वालामुखी के सक्रिय होने की खबर के बाद आस पास के लोगों को हटाने का काम किया जा रहा है. वहीं ज्वालामुखी के सक्रिय होने से आस पास के 6 किलोमीटर के दायरे के ग्रामीण इलाकों को खाली कराया गया है. बताया जा रहा कि ग्रामीण क्षेत्र से कुल 6,000 से अधिक लोगों को हटाया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आने वाले कुछ दिन मायोन के लिए कापी बुरे रहने वाले है.

तुफान आने की है संभावना
इसके लिए सतर्क जारी करते हुए कहा गया है कि ज्वालामुखी कई खतरे पैदा कर सकता है. इस वजह से वहां के लोगों को जगह को खाली कर देना चाहिए. दरअसल विशेषज्ञों की माने तो ज्वालामुखी के कारण तुफान आने की संभावना है. इस वजह से मानसून से पहले भारी बारिश भी हो सकती है.

लोगों को शिविरों में किया गया शिफ्ट
जानकारी हो कि लोगों को शिविरों में शिफ्ट किया गया. जिन लोगों ने अपने ग्रामीण कस्बों को छोड़ा है वो राहत शिविरों में रह रहे है. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि वो अपनी मर्जी से ही राहत शिविरों में चले गए है. क्यों कि गैस, बोल्डर और मलबे के सुपरहिट टोरेंट इसके शीर्ष ढलान से नीचे गिर गए.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version