Philippines News: विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति और विदेश सचिव से की मुलाकात, ‘एक्स’ पर दी जानकारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Philippines News: सिंगापुर दौरा खत्म करने के बाद गुरूवार को केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर फिलीपींस पहुंचे हैं. यहां उन्‍होंने फिलीपींस के विदेश सचिव एनरिके मनालो के साथ बैठक की. बैठक में दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और इंडो-पैसिफिक में साझेदारी पर चर्चा की. एस. जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज विएंतियाने में फिलीपींस के अपने मित्र @सेक मनालो से मिलकर बहुत खुशी हुई. हमारे दो लोकतंत्रों के बीच मजबूत होते सहयोग और इंडो-पैसिफिक में साझेदारी, विशेष रूप से कानून के शासन और आसियान केंद्रीयता को बनाए रखने पर चर्चा की.

एस. जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति से भी की मुलाकात

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति बॉन्गबॉन्ग मार्कोस से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें व्यक्तिगत शुभकामनाएं भी दी. एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति मार्कोस के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी. एस. जयशंकर ने बताया कि पिछले साल से दोनों देशों के बीच नौसेना अभ्यास शुरू किया गया था. उन्होंने कहा, हाल के समय में भारत और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय संबंध बहुत गहरा हुआ है.

यह भी पढ़े: यूक्रेनी राष्ट्रपति के बयान पर Maria Zakharova ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘रूस को जेलेंस्की पर भरोसा नहीं…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version