आसमान में उड़ान के दौरान प्लेन के दोनों इंजन फेल, यात्रियों में मची चीख-पुकार, जानें कैसे टला बड़ा हादसा?

Must Read

Plane Crash Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास उड़े रहे छोटे विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए. विमान की समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान में मौजूद सभी 11 लोग सुरक्षित बचा लिए गए. इस घटना को बेहद चमत्कारी माना जा रहा है. घटना के बाद अमेरिकी विमानन प्राधिकरण FAA और बहामियन अधिकारियों की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उड़ान के दौरान अचानक सभी तकनीकी सिस्टम कैसे फेल हुए.

विमान के दोनों इंजन बंद

विमान के पायलट 43 वर्षीय इयान निक्सन ने बताया कि हादसे से कुछ क्षण पहले विमान की पूरी technical system लगभग फेल हो गई थी. विमान के दोनों इंजन बंद हो गए, नेविगेशन सिस्टम काम करना बंद कर दिया और सभी communication साधन भी ठप पड़ गए. बहामास के रहने वाले अनुभवी पायलट इयान निक्सन ने बताया कि वह पिछले 25 सालों से उड़ान भर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया था.

मदद के लिए रेडियो संपर्क करने की कोशिश

उन्होंने कहा कि जब विमान में समस्या शुरू हुई तो उन्होंने मदद के लिए रेडियो संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता था कि उनकी आवाज किसी तक पहुंच रही है या नहीं. उस समय उनका पूरा ध्यान विमान को कंट्रोल रखने और यात्रियों की जान बचाने पर था. निक्सन के मुताबिक, समुद्र में विमान उतरने के बाद उनके मन में सबसे पहला विचार यही आया कि सभी लोग जिंदा बच गए.

पांच घंटे तक बचाव दल का इंतजार

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी 11 लोग समुद्र में लाइफ राफ्ट के सहारे कई घंटों तक फंसे रहे. यात्रियों को करीब पांच घंटे तक बचाव दल का इंतजार करना पड़ा. इस दौरान विमान का इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमीटर सक्रिय हो गया, जिससे अमेरिकी कोस्ट गार्ड को संभावित हादसे की सूचना मिली. संयोग से उस समय अमेरिकी वायुसेना की एक रेस्क्यू टीम पहले से ट्रेनिंग मिशन पर हवा में मौजूद थी. सूचना मिलते ही हेलीकॉप्टर और रेस्क्यू टीम को तुरंत घटनास्थल की ओर भेजा गया.

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

बचाव अभियान में अमेरिकी वायुसेना के HC-130J Combat King II विमान, HH-60W Jolly Green II हेलीकॉप्टर और पैरारेस्क्यू टीम को लगाया गया. रेस्क्यू कर्मियों ने समुद्र में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. बाद में हेलीकॉप्टर के जरिए सभी लोगों को मेलबर्न ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां मेडिकल टीम पहले से मौजूद थी. अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्री वयस्क थे और उनकी हालत स्थिर बताई गई.

इसे भी पढ़ें. NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगी परीक्षा

Latest News

बिहार में नौकरियों की बहार! सम्राट सरकार ने आधी रात पुलिस भर्ती का जारी किया नोटिफिकेशन

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में 48,447 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है. SI, सिपाही और ASI समेत कई पदों पर जल्द बहाली शुरू होने की उम्मीद है.

More Articles Like This