ब्रिटेन-फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रेलिया भी फिलिस्तीन को देगा अलग देश की मान्यता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Anthony Albanese: फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी फिलीस्तीन को मान्यता देने का फैसला किया है. दरअसल, सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनका देश फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता देगा. ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम की यह टिप्‍पणी उनके मंत्रिमंडल और ऑस्ट्रेलिया में कई लोगों द्वारा फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता देने की अपील के बाद आई है.

UNGA की बैठक में करेंगे समर्थन: अल्बनीज

ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम ने कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि फिलिस्तीन को मान्यता देने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले को सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में औपचारिक रूप दिया जाएगा. अल्‍बानीज ने कहा कि यह फैसला फिलिस्‍तीनी प्राधिकरण से ऑस्ट्रेलिया को मिली प्रतिबद्धताओं पर आधारित है. वहीं, इससे पहले हाल ही में खुद अल्बनीज ने गाजा में भुखमरी और इजरायली नेता बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से नए हमले की घोषणा की योजनाओं की आलोचना की थी.

टू नेशन थ्योरी सबसे अच्छी उम्मीद

पीएम अल्बानीज ने कहा कि “मध्य पूर्व में हिंसा के चक्र को तोड़ने और गाजा में संघर्ष, पीड़ा और भुखमरी को समाप्त करने के लिए दो-राज्य समाधान मानवता की सबसे अच्छी उम्मीद है.” बता दें कि ऑस्ट्रेलिया से पहले ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता देने का समर्थन कर चुके हैं.

हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा था कि कनाडा सितंबर में फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की योजना बना रहा है. जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि यदि इजरायल वॉर को रोकने के लिए कदम नहीं उठाता है तो वे फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देंगे.

इसे भी पढें:-Air India के विमान में आई खराबी, सांसद केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसद भी थे सवार

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version