कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM मोदी- “अब नई ऊंचाई पर है मलेशिया के साथ भारत का रिश्ता”

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Malaysia Visit: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पहुंच गए हैं. कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम उन्हें लेने खुद वहां पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को अपनी ही कार में बैठाकर यात्रा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के बीच अपना संबोधन दिया. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने मलेशिया आकर अपना वादा पूरा किया. मलेशिया में भारत के लिए बहुत सम्मान और प्यार है. उन्होंने कहा कि 2026 का मेरा पहला दौरा मलेशिया का हो रहा है.

बहुत पुरानी है भारत और मलेशिया की संस्कृति: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय फिल्में और तमिल गाने यहां काफी लोकप्रिय हैं. मन की बात में भी मैंने मलेशिया का जिक्र किया. मलेशिया के 500 स्कूलों में भारतीय भाषा में पढ़ाई होती है. भारत और मलेशिया की संस्कृति बहुत पुरानी है. उन्होंने कहा कि तमिल की संस्कृति ग्लोबल है. मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारे उपराष्ट्रपति डॉ. सीपी राधाकृष्णन, हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर और हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे कई दिग्गज नेता तमिलनाडु से आते हैं.

भारत-मलेशिया की सफलता ही एशिया की सफलता

पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया के साथ भारत का रिश्ता अब नई ऊंचाई पर है. अभी पिछले साल मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम जब नई दिल्ली आए थे. भारत और मलेशिया ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को बेहद मजबूत किया. भारत की सफलता ही मलेशिया की सफलता है. दोनों देश एक-दूसरे की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-मलेशिया की सफलता ही एशिया की सफलता है.

मलेशिया में बहुत जल्द आ रहा है भारत का यूपीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का यूपीआई मलेशिया में बहुत जल्द आ रहा है. भारत ने पिछले एक दशक में अप्रत्याशित विकास किया है. एयरपोर्ट से लेकर आधुनिक वंदेभारत के ट्रेनों के विकास तक में भारत ने ग्रोथ किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है. इसके साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-इकोसिस्टम बनाने वाला है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क बनने वाला है.

भरोसा भारत की सबसे बड़ी पूंजी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में भारत ने यूएई से लेकर, ओमान, न्यूजीलैंड, यूरेशिया, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ बड़ा व्यापार समझौता किया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में विश्वसनीय व्यापार साझेदार बन गया है. भरोसा भारत की सबसे बड़ी पूंजी है.

एक्स पर पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीर

अपने सम्बोधन के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “भारत-मलेशिया के जन-जन संबंधों का जश्न मनाते हुए! प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं.”

पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत 

कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ. मलेशिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को गले लगाया और उनका हालचाल पूछा. इसके बाद वह दोनों नेता एक ही कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए.

पीएम मोदी ने कहा- स्वागत से अत्यंत भावुक हूं

पीएम मोदी ने मलेशिया पहुंचते ही पहली पोस्ट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “कुआलालंपुर पहुंच गया. मेरे मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा हवाई अड्डे पर किए गए हार्दिक स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हूं. मैं आपसे बातचीत करने और भारत और मलेशिया के बीच मित्रता के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं.”

प्रधानमंत्री के कुआलालंपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ. मलेशिया के प्रधानमंत्री ने खुद उनका जोरदार वेलकम किया. मलेशिया में पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे लगने लगे. वह तीसरी बार मलेशिया के दौरे पर हैं. मलेशिया को मिनी इंडिया भी कहा जाता है, क्योंकि यहा करीब 30 लाख भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं, जो मलेशिया की कुल आबादी का करीब 9 प्रतिशत है. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कुआलालंपुर की सड़कों पर मोदी के तमाम पोस्टर लगाए गए हैं. जगह-जगह होर्डिंग लगाई गई है, जो मलेशिया और भारत की दोस्ती की गरमाहट को बताने के लिए काफी है.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version