भारत-अमेरिका के बीच 500 बिलियन डॉलर का होगा व्यापार, पीएम मोदी और ट्रंप ने किया करार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in US Meet Trump: इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका में है. इस दौरान उन्‍होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. साथ ही कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने उन्हें ‘अवर जर्नी टुगेदर’ पुस्तक भेंट की. वहीं, दोनों देशों के लिए ये मुलाकात काफी सकारात्मक रही.

इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और रक्षा के साथ-साथ अप्रवासियों के मुद्दे पर भी बात हुई. इसके अलावा, पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ”भारत के लोग विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहे हैं.”

दोगुना होगा भारत-अमेरिका व्यापार

पीएम मोदी और डोनाल्‍ड ट्रंप की इस ऐतिहासिक मुलाकात में आर्थिक सहयोग केंद्र में रहा. दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करके 500 बिलियन डॉलर करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर सहमति जताई. बता दें कि वर्तमान में, अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसका व्यापार 2024 में 129.2 बिलियन डॉलर है.

भारत का टॉप सप्लायर बनना अमेरिका का लक्ष्य

वहीं, दोनों देशों के बीच साझेदारी के महत्‍व पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ”हम एनर्जी पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर पहुंचे हैं जो अमेरिका को भारत के लिए तेल और गैस के प्रमुख सप्लायर के रूप में पुनर्स्थापित करेगा.” साथ ही उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका का लक्ष्य भारत का टॉप सप्लायर बनना है, जिससे दोनों देशों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित हो.

भारत को F35 लड़ाकू विमान देगा अमेरिका

इसके अलावा, एक अन्‍य घोषणा में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को अपनी सैन्य बिक्री में अरबों डॉलर की बढ़ोतरी करेगा और भारत को F35 लड़ाकू विमान मुहैया कराएगा. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत अपने कानूनों में सुधार कर रहा है, जिससे कि अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी का भारतीय बाजार में स्वागत किया जा सके, जो उच्चतम स्तर पर है. इससे लाखों भारतीयों को सुरक्षित, स्वच्छ और सस्ती बिजली मिलेगी.”

इसे भी पढें:-गले लगाकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया अपने दोस्त का स्वागत, देखिए ट्रंप-PM मोदी की मुलाकात की खूबसूरत तस्वीरें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version